दिल्ली

Delhi: अगले सप्‍ताह तक करा लें स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट, नहीं तो कट जाएगा बिजली-पानी का कनेक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2023, 07:14 PM IST

Delhi: एमसीडी ने दिल्‍ली की पुरानी सोसायटियों की स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट शुरू कर दी है। इसके लिए सोसायटियों को नोटिस भेजकर सेफ्टी ऑडिट कराने को कहा है। दिए गए समयावधि में ऑडिट नहीं कराने वाले सोसायटी का बिजली व पानी के कनेक्शन काट दिया जाएगा। वहीं डीडीए ने भी इन सोसायटियों को स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट और रेट्रोफिटिंग कराने का नोटिस भेज रहा है।

Image

दिल्‍ली की सभी पुरानी सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • एमसीडी ने भेजी 100 ज्‍यादा पुरानी सोसायटी को नोटिस
  • वर्ष 2001 तक बने सभी बड़ी इमारतों का होगा स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट
  • एक सप्‍ताह बाद एमसीडी शुरू करेगा कनेक्‍शन काटने की कार्रवाई




Delhi: एमसीडी ने दिल्‍ली की पुरानी सोसायटियों की स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट शुरू कर दी है। साथ ही सोसायटियों को नोटिस भेजकर एक सप्‍ताह के अंदर सेफ्टी ऑडिट कराने को कहा गया है। नोटिस के माध्‍यम से सोसायटियों को चेतावनी भी दी गई है, कि अगर दिए गए समयावधि में सेफ्टी ऑडिट नहीं कराया जाता तो बिजली व पानी के कनेक्शन काट दिया जाएगा। एमसीडी अधिकारियों के अनुसार अब तक 100 से ज्‍यादा सोसायटियों को नोटिस भेजा जा चुका है। इनमें से ज्‍यादातर नोटिस द्वारका की पुरानी सोसायटियों को भेजा गया है। इसके अलावा डीडीए ने भी इन सोसायटियों को स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट और रेट्रोफिटिंग कराने का निर्देश दिया है।

बता दें कि, राजधानी दिल्‍ली भूकंप जोन में आता है। इस माह ही दिल्‍ली को दो बार भूकंप के झटके लग चुके हैं। ऐसे में स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट करना जरूरी है। इसकी मदद से बिल्डिंगों की मजबूती जांची जाती है। यह सेफ्टी ऑडिट पूरी दिल्ली में किया जा रहा है। इस ऑडिट के दौरान उन सभी भवनों की जांच की जाएगी, जो मार्च-2001 से पहले बनी और 15 मीटर या इससे उंची हैं। दिल्‍ली में सेफ्टी ऑडिट की शुरूआत 2019 में की गई थी, लेकिन कोरोना के कारण इसे रोक दिया गया था। अब एकबार फिर से एमसीडी ने ऑडिट शुरू कर दिया है।

पुरानी सोसायटियों पर 19 जनवरी को हाई कोर्ट में सुनवाई

एमसीडी अधिकारियों के अनुसार स्ट्रक्चरल इंजीनियरों की लिस्ट निगम की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। पुरानी सोसायटियां इस लिस्ट में से किसी भी स्ट्रक्चरल इंजीनियर सा संस्थान से ऑडिट करवा सकती हैं। उस ऑडिट रिपोर्ट के साथ सोसायटियों को अपना पूरा एक्शन प्लान एक सप्‍ताह के अंदर एमसीडी को देना होगा। अगर ऑडिट रिपोर्ट में रेट्रोफिटिंग की जरूरत बताई जाती है तो सोसायटियों को इसे छह माह के अंदर पूरा कराना होगा। जो सोसायटी ऑडिट नहीं कराएंगे उनका बिजली और पानी कनेक्शन काट दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, इसी मामले को लेकर 19 जनवरी को हाई कोर्ट में सुनवाई भी होनी है। इसलिए लोगों को इस बार कोई रियायत नहीं दी जाएगी। इस बार लापरवाही बरतने पर सख्‍त कार्रवाई होगी। सिविल इंजीनियर राजेंद्र गोयल ने बताया कि दिल्‍ली भूकंप के सेस्मिक जोन-4 में आती है। पुरानी सोसायटियों ने अब तक कई भूकंप के झटके सहे हैं। जिसकी वजह से इनके स्ट्रक्चर में कुछ क्रैक भी आ गए होंगे। इसका पता ऑडिट के बाद ही चलेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article