दिल्लीवालों को अपने यहां के खाने से बहुत प्यार है। दिल्ली का खाना पूरे भारत में फेसम है। दूर-दूर से लोग यहां का लोकल या यूं कहें स्ट्रीट फूड खाने आते हैं। दिल्ली में चाट-पकौड़ी सबसे अधिक खाई जाती है। वहीं हम जिस डिश की बात कर रहे हैं वो है दिल्ली की कचौरी। दिल्ली के हर कोने में आपको कचौड़ियां मिल जाएंगी। लेकिन एक जगह की कचौरी है, जिसके स्वाद का कोई जवाब नहीं है। ये कुरकुरी होती है, इसके साथ आपको सब्जी और चटनी दोनों परोसी जाती है। आइए आपको इस जगह के बारे में बताएं...
कहां है दिल्ली की फेमस कचौरी
दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित कचौरी की दुकान करीब 50 साल पुरानी है। यहां की कचौरी खाने के लिए लंबी लाइन लगती है। बता दें कि ये दुकान दिल्ली के सबसे प्राचीन हनुमान मंदिर के पास स्थित है। लोग यहां माथा टेकने आते हैं और उसके बाद यहां की कचौरी जरूर खाते हैं। इस दुकान की शुरुआत 1980 से पहले की गई थी। इसे एक महिला चलाती है। दुकान की शुरुआत इनके पति द्वारा की गई थी लेकिन उनकी मृत्यु के बाद दुकान का सारा कार्य-भार महिला द्वारा संभाला जा रहा है।
मंगलवार को होती है सबसे खास
मंगलवार के दिन इस दुकान की बात ही अलग होती है। प्राचीन हनुमान मंदिर के पास स्थित ये दुकान मंगलवार को सुबह खुलती है और शाम में देर से बंद होती है। इसके पीछे का कारण ये है कि मंगलवार के दिन मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ सबसे अधिक होती है। मंदिर में दर्शन के बाद सभी लोग कचौरी खाने जरूर आते हैं।
कितने की मिलती है यहां कचौरी
प्रचानी हनुमान मंदिर के पास मिलने वाली कचौरी आपके बजट में है। यहां मात्र 30 रुपये में आपको कचौरी, सब्जी मिलेगी। जिससे आपका पेट भी भर जाएगा।
दुकान की लोकेशन
इस दुकान पर पहुंचने के लिए आपको राजीव चौक मेट्रो स्टेशन या शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा। ये दुकान पीवीआर रिवोली के पास है। मेट्रो स्टेशन से 10 मिनट की चलने पर आपको ये दुकान मिलेगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
