दिल्ली

दिल्ली में ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में 25 फीसदी की वृद्धि, ट्रैफिक पुलिस ने चलाया 'Safe Drive, Safe Life' अभियान

दिल्ली पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। इस वर्ष के पहले छह महीनों में 15,621 चालान जारी किए गए, जिनमें सबसे अधिक नरेला क्षेत्र में दर्ज किए गए। पुलिस ने युवकों में जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान चलाए हैं।

Image

दिल्ली में ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले बढ़े (फोटो - Canva)

दिल्ली में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का चालान काटा जा रहा है। इस बीच शहर में ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले भी बढ़ गए हैं। बताया जा रहा है कि पिछले साल की तुलना में इस साल ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में बढत आई है। शुरुआती 6 महीने में 25 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। इससे न केवल नियमों का उल्लंघन हो रहा है बल्कि अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है।

25 प्रतिशत बढ़े ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष नशे में वाहन चलाने वालों की संख्या में 25% की वृद्धि हुई है। छले वर्ष के पहले छह महीनों में 12,471 चालान काटे गए थे, जो इस वर्ष बढ़कर 15,621 हो गए हैं। नरेला क्षेत्र में सबसे अधिक 1,966 चालान काटे गए हैं। पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है, जिसमें नाके बंदी (चेकिंग पाइंट) लगाकर नशे में गाड़ी चलाने वालों पर निगरानी रखी जा रही है।

ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया "सेफ ड्राइव, सेव लाइफ"

हाल के महीनों में कई हादसे हुए हैं, जिनमें निर्दोष राहगीरों की जान गई है। पुलिस ने ड्राइविंग अंडर इनफ्लुएंस (डीयूआइ) जांच के लिए ब्रीथ एनालाइजर और सीसीटीवी कैमरों का उपयोग बढ़ा दिया है। दिल्ली यातायात पुलिस ने युवाओं को जागरूक करने के लिए "सेफ ड्राइव, सेफ लाइफ" Safe Drive, Safe Life) अभियान भी शुरू किया है। कानूनी प्रावधानों के अनुसार, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 10,000 रुपये तक का जुर्माना, छह महीने की जेल या ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन का सामना करना पड़ सकता है। इस वर्ष नरेला, अशोक विहार, और शाहदरा जैसे क्षेत्रों में सबसे अधिक चालान काटे गए हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article