दिल्ली

Delhi: नशे में बेटा बना हैवान, पिता और 90 वर्षी दादी को जमकर पीटा, महिला की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 15, 2023, 07:45 PM IST

Delhi: रोहिणी जिले के प्रेम नगर में एक नशेड़ी बेटे ने शराब के नशे में अपने पिता और दादी पर हमला बोल दिया। आरोपी ने दोनों को तब तक पीटा, जब तक वे बेहोश नहीं हो गए। इस घटना में 90 वर्षीय दादी की मौत हो गई। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

नशेड़ी युवक ने पीट-पीटकर की दादी की हत्‍या

KEY HIGHLIGHTS
  • शराब पीकर रात को घर पहुंचा था आरोपी
  • आरोपी ने पिता के साथ दादी को जमकर पीटा
  • पिता हुआ बेहोश, बुजुर्ग महिला की रात में ही मौत

नशेड़ी युवक ने पीट-पीटकर की दादी की हत्‍या रोहिणी जिले के प्रेम नगर में नशे ने एक बेटे को हैवान बना दिया। नशे के आगोश में समाये युवक ने अपने ही 62 वर्षीय पिता और 90 वर्षीय दादी को जमकर पीटा। आरोपी रात भर दोनों को तब तक पीटता रहा, जब तक वे बेहोश नहीं हो गए। सुबह घायल पिता को जब होश आया तो उनकी मां की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद पीड़ित पिता ने घटना की जानकारी पड़ोसियों और पुलिस को दी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय शाहरुख के तौर पर हुई है।

दिल्‍ली पुलिस के अनुसार, अफरोज अपनी मां रईसा और तीन बेटों शाहरुख, इमरान और राशिद के साथ प्रेम नगर के इंद्र एनक्लेव में किराए पर रहते हैं। अफरोज की पत्नी का कुद साल पहले मौत हो चुकी है। अफरोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि, वे अपने तीनों बेटों के साथ घरों में सफेदी का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनका बड़ा बेटा शाहरुख शराब और गांजा का नशा करता है। रात को वह शराब पीकर घर आया। इस बात को लेकर उसकी दादी ने उसे डांटना शुरू कर दिया। इससे नाराज शाहरुख ने अपनी दादी के साथ मारपीट शुरू कर दी और उनका सिर पकड़ दीवार पर पटक दिया।

दादी करती थी शाहरुख के नशे का विरोध

शिकायतकर्ता अफरोज ने बताया कि जब वह बीच-बचाव करने आया तो शाहरुख ने उसे भी उठाकर जमीन पर पटक दिया। और उस पर लात-घूंसों की बारिश कर दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। अगले दिन सुबह जब होश आया तो उसने अपनी मां को जगाने की कोशिश की, लेकिन उनकी रात में ही मौत हो चुकी थी। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कुछ ही घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शाहरुख के एक भाई ने बताया कि वह मां और एक भाई की मौत के बाद नशे का आदी बन गया था। जिसका उसकी दादी विरोध करती थी। इस बात को देकर आए दिन घर में मारपीट और कहासुनी होती थी। घटना के समय बाकी दोनों भाई घर से बाहर गए हुए थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article