दिल्ली

इस बैंक का कार्ड है तो मेट्रो में टिकट लेने की जरूरत नहीं, बैंक से सीधे हो जाएगी पेमेंट

मेट्रो में यात्रा करने वाले लोग अब एयरटेल के नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड से मेट्रो की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। साथ ही इस कार्ड का उपयोग बस, रेलवे और पार्किंग में भी किया जा सकेगा। बैंक इस कार्ड को मेट्रो स्टेशन पर जारी करेगा।

Image

दिल्ली मेट्रो

KEY HIGHLIGHTS
  • DMRC ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ की साझेदारी
  • NCMC से लैस कार्ड मेट्रो स्टेशन पर किए जाएंगे जारी
  • कार्ड की मदद से मेट्रो में सफर कर सकेंगे यात्री

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर हैं। यात्रियों को डीएमआरसी की ओर से डिजिटल पेमेंट का एक और विकल्प मिलने जा रहा है। इसके लिए डीएमआरसी ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ साझेदारी की है। जिसके तहत एयरटेल के नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) जारी किए जाएंगे। इस कार्ड की मदद से यात्री मेट्रो में सफर कर सकेंगे। जिसके बाद उन्हें मेट्रो की टिकट लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस कार्ड से पेमेंट सीधी बैंक से हो जाएगी। इसके साथ की इस कार्ड से पार्किंग चार्ज की पेमेंट भी कर सकेंगे।

मेट्रो स्टेशनों पर कार्ड होगा जारी

डीएमआरसी के प्रबंधक निदेशक डॉ. विकास कुमार और एयरटेल पेमेंट्स बैंक के एमडी अनुब्रत बिस्वास ने सोमवार को यह कार्ड लॉन्च किया है। डीएमआरसी के प्रवक्ता अनुज दयाल ने बताया कि वे यात्रियों की सुविधा के लिए बैंकों के नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड स्वीकार कर रहे हैं। इसी कड़ी में एयरटेल डिजिटल पेमेंट के साथ डीएमआरसी ने यह समझौता किया है। इसके तहत डीएमआरसी ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक को एनसीएमसी के जरिए डिजिटल पेमेंट का अधिकार दिया गया है। एनसीएमसी से लैस इस कार्ड को मेट्रो स्टेशनों पर बैंक जारी करेगा।

इन सुविधाओं का भी मिलेगा लाभ

एयरटेल बैंक का नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड रखने वाले यात्री मेट्रो में सफर करने के साथ ही कई अन्य सुविधाओं का भी लाभ ले सकेंगे। लोग इस कार्ड का इस्तेमाल एनसीएमसी पेमेंट सुविधा के अलावा मेट्रो, बस, रलेवे और पार्किंग के लिए भी कर सकेंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!