पटना

केंद्रीय बजट में निर्मला सीतारमण ने बिहार के लिए खोली झोली, एक्सप्रेस-वे और कॉरिडोर सहित मिला ये सब

Union Budget 2024-25: वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पूर्ण बजट 23 जुलाई यानी मंगलवार को संसद में पेश किया गया। बिहार को इस बजट में विकसित करने के लिए ये सौगातें दी गई है। आइए देखें लिस्ट

Image

बजट 2024-25 (फोटा साभार PIB)

Union Budget 2024-25: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपना लगातार सातवां बजट पेश करते हुए बिहार को विशेष सौगात दी हैं। इस बजट में उन्होंने कृषि, युवाओं, रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बड़े बजट का प्रावधान दिया। इसके साथ ही बिहार को और भी कई और सौगात दी हैं। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पूर्ण बजट 23 जुलाई यानी मंगलवार को संसद में पेश किया। जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 21,400 करोड़ रुपये की लागत से बिहार के पीरपैंती में 2400 मेगावाट का नया बिजली संयंत्र स्थापित करने के साथ ही बिजली परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।

इसके साथ ही बिहार में नए हवाई अड्डे, मेडिकल कॉलेज और खेल बुनियादी ढांचे का भी निर्माण किया जाएगा। इसके लिए बहुपक्षीय विकास बैंकों से बाहरी सहायता के लिए बिहार सरकार के अनुरोधों पर तेजी से काम करेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आगे कहा-अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर पर हम बिहार के गया में औद्योगिक विकास को समर्थन देंगे। इससे पूर्वी क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। इसके साथ ही बाढ़ से निपटने के लिए सरकार बिहार को 11,500 करोड़ रुपये देगी।

  • बिहार को मिलेगी ये सौगात
  • विष्णुपाद मंदिर कोरिडोर - गया
  • महाबोदी मंदिर कोरिडोर - बोध गया
  • काशी कोरिडोर के तर्ज पर बनेंगे
  • राजगीर के लिए समग्र विकास पहल
  • रोड कनेक्टिविटी
  • पटना पूर्णिया एक्सप्रेसवे
  • बक्सर भागलपुर एक्सप्रेसवे
  • वैशाली-दरभंगा एक्सप्रेसवे
  • बोधगया-राजगीर एक्सप्रेसवे
  • पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे
  • 2 लेन ब्रिज पुल गंगा बक्सर
  • 26 हजार करोड़ का प्लान

इसके अलावा सड़क संपर्क परियोजनाओं पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे, बक्सर-भागलपुर राजमार्ग, बोधगया-राजगीर-वैशाली-दरभंगा के विकास में भी सहयोग किया जाएगा। बक्सर में गंगा नदी पर 26,000 करोड़ रुपये की लागत से एक अतिरिक्त दो लेन का पुल बनाया भी तैयार किया जाएगा।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!