Delhi Metro Timing: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर है। इस बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने भी अपनी कमर कस ली है। स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले लोगों के लिए दिल्ली मेट्रो ने खास इंतजाम किए हैं। अगर आप भी मेट्रो में यात्रा करते हैं और 15 अगस्त को लाल किले पर होने वाले मुख्य कार्यक्रम में जाने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर खास तौर पर आपके लिए है, तो आइए जानें कि दिल्ली मेट्रो ने क्या तैयारी की है।
15 अगस्त को क्या रहेगी दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा 15 अगस्त को मेट्रो के समय में बदलाव किया गया है। स्वतंत्रता दिवस के दिन मेट्रो का संचालन सुबह 4 बजे से शुरू हो जाएगा। लाल किला पर होने वाले मुख्य कार्यक्रम में आने वाले विशेष अतिथियों, आमंत्रितों और आम जनता की सुविधा के लिए मेट्रो सेवाएं सुबह 4 बजे से सभी लाइनों पर शुरू होंगी। 4 बजे से 6 बजे तक हर 30 मिनट में मेट्रो उपलब्ध होगी। 6 बजे के बाद मेट्रो संचालन का शेड्यूल रोज की तरह हो जाएगा। लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन समारोह स्थल के सबसे नजदीकी स्टेशन हैं, जहां से यात्री आसानी से पहुंच सकेंगे।
किन यात्रियों को मिलेंगे विशेष QR टिकट
लाल किले पर होने वाले मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी असली निमंत्रण पत्र रखने वाले यात्रियों को दिल्ली मेट्रो द्वारा एस स्पेशल QR टिकट दिया जाएगा। बता दें कि इस टिकट का खर्च रक्षा मंत्रालय द्वारा वहन किया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
