दिल्ली

कब होगी बारिश: दिल्ली में लगातार जारी alert, फिर भी क्यों नहीं हो रही है बारिश; जानिए कारण

मौसम विभाग लगातार दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी कर रहा है। लेकिन, बार-बार विभाग का अनुमान फेल होता जा रहा है। हालांकि, कई जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की जा रही है। ऐसे में दिल्लीवासी उसस भरी गर्मी से फरेशान हैं। इसी बीच विभाग ने बताया है कि आखिर क्या है दिल्ली में बारिश न होने का कारण। आइए जानते हैं-

Image

दिल्ली में फिर कब होगी बारिश

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • Delhi में येलो अलर्ट जारी
  • 8 जुलाई से एक्टिव होगा मॉनसून
  • 3 जुलाई से बारिश के आसार





Delhi Weather: दिल्ली में भीषण गर्मी और हीटवेव से परेशान लोगों को मॉनसून का इंतजार था। फिर जब 29 जून को दिल्ली में बारिश हुई तो पूरी दिल्ली में पानी ही पानी नजर आने लगा। मॉनसून की दस्तक से लोगों ने गर्मी और हीटवेव से राहत की सांस ली। लेकिन, उसके बाद फिर से उमस और गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। फिर से वहीं सुखा मौसम। गर्मी से बेहाल दिल्लीवासी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग रोज भारी बारिश का अलर्ट जारी कर रही है। लेकिन, हर दिन विभाग का अनुमान फेल हो रहा है। कल मंगलवार को भी विभाग ने कई जगहों पर भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। लेकिन, कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, जिससे उमस और बढ़ गई। हालांकि, बारिश के आसार तो बनते हैं, आसमान में बादल भी छाए रहते हैं, लेकिन,शाम होते-होते बारिश की संभावना खत्म हो जाती हैं। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश न होने की कारण बताया है।

8 जुलाई तक पूरे देश एक्टिव होगा मॉनसून

विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की दस्तक 6 दिन पहले ही दिल्ली में हो चुकी है। जिसके बाद मॉनसून हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में बढ़ा और वहांजमकर बरस रहा है। विभाग का अनुमान है कि 8 जुलाई तक मॉनसून पूरे देश में एक्टिव हो जाएगा।

बारिश में देरी की वजह

इस बार केरल में मॉनसून की दस्तक सामान्य समय से दो दिन पहले हुई थी। 30 मई को केरल में दस्तक देने के बाद मॉनसून महाराष्ट्र की ओर बढ़ा। जिसके बाद इसकी गति कम हो गई। यही वजह है कि आज बिहार, बंगाल, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में मॉनसून ने देरी से दस्तक दी। और इस वजह है कि उत्तर भारत में गर्मी बढ़ गई है।

इस बार 13 सालों में सबसे कम बारिश

मॉनसून की गति धीमी होने के कारण ही 11 जून से 27 जून के बाद सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। आमतौर पर इस समय 165.3mm बारिश होनी थी। जबकि जून में इस बार केवल 147.2 mm बारिश ही दर्ज की गई है। विभाग के अनुसार पिछले 13 सालों में यह सबसे गम बारिश है।

क्या आज बारिश होगी?

वहीं विभाग ने अब 6 जुलाई के दौरान कई राज्यों में भारी बारिश के आसार जताएं हैं। इसके साथ ही विभाग ने अब दिल्ली में बारिश को लेकर अपना अनुमान बदल दिया है। विभाग के अनुसार अब दिल्ली में मध्यम बारिश होगी। मंगलवार को दिल्ली में भारी बारिश को लेकर ऑरेज अलर्ट जारी किया गया था। लेकिन, जिसके आज यहां यलो अलर्ट लगाया गया है।

क्या आज होगी दिल्ली में बारिश ?

विभाग के अनुसार बारिश के पूरे आसार बने हुए हैं। लेकिन, मॉनसून रेखा के पास नहीं पहुंचने के कारण दिल्ली एनसीआर में बारिश का इंतजार करना पड़ रहा है। आज 3 जुलाई को विभाग ने दिल्ली के कई इलाकों में मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

7 से 8 जुलाइ को गर्ज के साथ बारिश

आईएमडी के मुताबिक एक दिन में 7.6mm से लेकर 35.5mm की बारिश मध्यम बारिश मानी जाता है। वहीं भारी बारिश के दौरान 65.55mm से लेकर 124.4mm तक बारिश होती है। विभाग के अनुसार 6 जुलाई तक मौमस ऐसा ही बना रहेगा। जिसके बाद 7 और 8 जुलाई से गरज के साथ तेज बारिश होने के आसार हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें