दिल्ली

Delhi Weather Update: दिल्‍ली में नए साल पर सितम ढाएगी सर्दी, मौसम विभाग का अलर्ट, तापमान 5.6 डिग्री

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2022, 01:09 PM IST

Delhi Weather Update: दिल्‍ली-एनसीआर के लोगों को नए साल का स्‍वागत काड़के की ठंड के साथ करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर से न्‍यूनतम तापमान गिरकर 1 से 4 डिग्री तक पहुंच सकता है। अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट होगी। वहीं बुधवार को धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। धूप की वजह से कोहरा कम नजर आया और ठंड से भी राहत मिली।

Image

इंडिया गेट के पास सुबह कोहरे में टहलते लोग (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्‍ली में 31 दिसंबर के बाद न्‍यूनतम तापमान 1 से 4 डिग्री होने की संभावना
  • बर्फीली हवाएं, शीतलहर और कोहरा लोगों को करेंगी परेशान
  • बुधवार को दिल्‍ली-एनसीआर में धूप खिलने से मिली ठंड से राहत

Delhi Weather Update: दिल्‍ली-एनसीआर के लोगों को इस बार नए साल का स्‍वागत हाड़ कंपाने वाली ठंड के साथ करना पड़ेगा। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार 31 दिसंबर से राजधानी व आसपास के क्षेत्र का पारा गिर सकता है। इस दौरान न्‍यूनतम तापमान 1 से 4 डिग्री के बीच रह सकता है। अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट होगी। लोगों को सुबह-शाम से ज्‍यादा दिन में चलने वाली बर्फीली हवाएं परेशान करेंगी। शीतलहर और कोहरा लोगों को घर में दुबके रहने पर मजबूर कर देगी। मौसम विभाग ने 2 जनवरी तक के लिए घने कोहरे और धुंध का अलर्ट जारी किया है।

राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। राजधानी का सबसे ठंडा इलाका आया नगर रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्‍यूनतम 4.2 डिग्री रहा। दिल्ली में इस मौसम का सबसे ज्यादा कोहरा भी मंगलवार को देखने को मिला। राजधानी मंगलवार दोपहर 1 बजे तक कोहरे की चादर में लिपटी नजर आई। जिसकी वजह से कुछ जगह को विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही।

आज दिल्ली-नोएडा में खिली धूप

दिल्ली-एनसीआर के लिए बुधवार ठंड से राहत लेकर आया है। यहां पर आज सुबह से अच्‍छी धूप निकली हुई है। धूप की वजह से कोहरा भी बहुत कम नजर आया। साथ ही लोगों को शीतलहर और सर्दी से भी हल्की राहत मिली। लोग सुबह से ही अपने घर की छतों पर धूप सेंकते नजर आए। बुधवार को दिल्‍ली का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने का अनुमान है। यहां पर 29 और 30 दिसंबर को भी अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री तक रहने का अनुमान है, इससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि 31 दिसंबर को एकबार तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी और 2 जनवरी तक जमकर सर्दी पड़ने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार इस समय जम्मू-कश्मीर में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने के कारण ठंड से आंशिक राहत मिली है। पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाएं तापमान को नीचे ले आएंगी और लोगों को दिन में भी ठिठुरन भरी सर्दी का एहसास होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article