दिल्ली

दिल्ली का मौसम 6-July-2025: दिल्लीवालो छाता लेकर रहो तैयार, आज होगी बारिश, IMD का आया 'येलो अलर्ट'

Delhi Ka Mausam, दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? मौसम का पूर्वानुमान: भारी उमस झेल रही दिल्ली पर आज राहत की बूंदें गिरने की उम्मीद है। दिल्ली और NCR इलाके में नमी का स्तर काफी बढ़ा हुआ है, जिससे चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। अगले कुछ दिन ऐसे ही राहत की उम्मीद दिखाई दे रही है। तो आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज दिल्ली में मौसम का हाल।

Image

दिल्ली में आज दिख रही बारिश की उम्मीद

Photo : Times Now Digital

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 6-July-2025: राजधानी दिल्ली और NCR क्षेत्र में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है, हालांकि इसका पूरा असर दिखाई नहीं दे रहा है। लेकिन आज कुछ उम्मीद जगी है, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी रविवार को लेकर येलो अलर्ट जारी करते हुए सतर्कता बरतने को कहा है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत समूचे NCR में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई गई है।

आज दिल्ली में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी रविवार को दोपहर से रात तक बादलों के गरजने और बिजली कड़कने के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं और खुले जगहों पर बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। दिल्ली में आज का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहेगा। सुबह के समय नमी का स्तर 85% तक और शाम को 65% तक दर्ज किया जाएगा, जिससे भारी उमस बनी रहने की संभावना है। बारिश और हवा गर्मी से राहत जरूर दिलाएगी।

अगले कुछ दिनों तक राहत की उम्मीद

बीते शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा और उमस ने लोगों को परेशान किया लेकिन आज की बारिश और इसके बाद कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की आशा दिख रही है। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, 7 जुलाई को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, इस दिन कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं 8 से 10 जुलाई के बीच रुक-रुककर तेज बारिश, गरज-चमक और तूफानी हवाएं चलने की उम्मीद है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

11 जुलाई को भी हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जिससे मौसम तो सुहावना रहेगा लेकिन नमी बनी रहेगी।

नागरिकों को एहतियात बरतने की सलाह

बारिश भले ही गर्मी और उमस से राहत दिला रही हो, लेकिन इससे यातायात व्यवस्था पर असर पड़ना तय है। मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे बिजली कड़कते समय खुले स्थानों में खड़े न हों, बेवजह घर से बाहर निकलने से बचें और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। खासकर जलभराव और फिसलन जैसी समस्याओं से बचने के लिए सतर्कता बेहद जरूरी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article