Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30-May-2025: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से चिपचिपा मौसम बना हुआ है। उमस के कारण लोगों का हाल बुरा है। गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम रहा। दिनभर आंशिक तौर पर बादल छाए रहें। हालांकि शाम को हल्की बारिश और तेज हवाएं चली। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। दिल्ली में आज मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। आईएमडी ने आज राजधानी में आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली में आज ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं 50 से 60 किमी प्रति घंटे से लेकर 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। इस दौरान बादल गरजने और बिजली चमकने का अलर्ट भी जारी किया गया है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। कल भी दिल्ली में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं। हवाओं की गति बाद में बढ़कर 50 किमी प्रति घंटे तक भी जा सकती है।
दिल्ली में आने वाले दिनों में मौसम
दिल्ली में 31 मई के बाद मौसम सामान्य होने की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। आईएमडी ने 1 जून को “थंडरस्टॉर्म विथ रेन” की संभावना जताई है, लेकिन इस दौरान कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं 2 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इस दिन भी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 3 जून को भी बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। साथ ही हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं। लेकिन कोई भी अलर्ट इस दौरान नहीं है। जिसके बाद 4 जून को मौसम पूरी तरह से सामान्य रहेगा। इस दिन सिर्फ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
