दिल्ली

दिल्ली-NCR का मौसम 29-July-2025: दिल्ली में मानसून मेहरबान, झमाझम बारिश का सप्ताह भर दिखेगा असर

Delhi NCR Ka Mausam, दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? मौसम का पूर्वानुमान: पिछले कुछ समय से जहां देश के अन्य हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही थी, वहीं दिल्ली में मानसून सुस्त नजर आ रहा था। लेकिन अब संकेत मिल रहे हैं कि राजधानी में भी मानसून एक बार फिर सक्रिय हो रहा है, जिसका असर आज दिख रहा है।

Image

दिल्ली में आज झमाझम बारिश (AI Image)

Delhi NCR Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 29-July-2025: दिल्ली-एनसीआर के लोग बीते कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान हैं, लेकिन अब राहत की उम्मीद जगी है। दिल्ली में जोरदार बारिश शुरू हो गई है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने अपने ताजा पूर्वानुमान में राजधानी में मंगलवार और बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई थी। इससे तापमान में गिरावट की भी उम्मीद है, जिससे मौसम सुहाना हो जाएगा।

आज भींग रही दिल्ली

आज दिल्ली NCR में सुबह सबेरे मौसम ने रंग दिखाया और झमाझम बारिश भी हुई। IMD के मुताबिक आज दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं, साथ ही बारिश के भी। मौसम विभाग ने बताया है कि आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है। सोमवार सुबह से ही राजधानी के कई हिस्सों में बादल छाए रहे। दोपहर तक कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि, हवा में नमी के कारण उमस बनी रही और तापमान गिरने के बावजूद लोग पसीने से तरबतर नजर आए।

कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार 30 जुलाई को भी दिल्ली का मौसम लगभग इसी तरह रहने वाला है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक जा सकता है। *हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे दिन का तापमान कुछ हद तक नीचे आने की उम्मीद है।

इस हफ्ते चलेगा बारिश का दौर

IMD का कहना है कि 3 अगस्त तक दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अब राजधानी में मानसून की रफ्तार धीरे-धीरे तेज हो रही है और आने वाले दिनों में अधिक व्यापक बारिश देखने को मिल सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article