दिल्ली

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में ठंड से ठिठुरे लोग, 2022 के बाद नवंबर की सबसे सर्द सुबह दर्ज

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-November-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ गई है। सर्द हवाओं के कारण सुबह-शाम ठिठुरन का एहसास हो रहा है। बुधवार को दिल्ली में इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-November-2025: दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो गई है। न्यूनतम पारा लुढ़ककर 10 डिग्री से नीचे आ गया है। हालांकि तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को दिल्ली में इस सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। इस दिन न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह 2022 के बाद नवंबर में सबसे दिल्ली की सबसे ठंडी सुबह रही। राजधानी में अभी भी प्रदूषण का कहर जारी है। हालांकि एक्यूआई में मामूली गिरावट दर्ज की जा रही है। लेकिन एयर क्वालिटी लगातार 14 दिनों से बेहद खराब बनी हुई है।

दिल्ली में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। साथ ही प्रदूषण के कारण स्मॉग भी छाया रहेगा। सुबह और शाम में ठंड का एहसास तेज रहेगा। सर्द हवाएं भी चलने की संभावना है। दिन में धूप निकलने से ठंड का प्रभाव कम हो जाएगा। गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में मौसम साफ ही रहने की संभावना है। 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला देखने को मिलेगा। 29 नवंबर तक दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 2 डिग्री बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। जिसके बाद इसके गिरावट आने की संभावना है। 2 दिसंबर तक यह 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान भी अगले दो दिनों में 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। जिसके बाद इसमें 1-2 डिग्री की कमी आएगी और यह 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली में नवंबर में कितना लुढ़का पारा

आईएमडी के अनुसार दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस महीने का अब तक का दूसरा सबसे कम अधिकतम पारा रहा। वहीं न्यूनतम पारा इस सीजन में पहली बार 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इससे पहले 17 नवंबर का इस महीने का सबसे ठंडा तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। नवंबर 2024 में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री, 2023 में 9.2 डिग्री और नवंबर 2022 में 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। यह हाल के वर्षों में नवंबर का सबसे कम तापमान था। जिसके बाद इस साल नवंबर का सबसे कम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article