दिल्ली

Delhi Weather: दिल्ली में रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन, दो दिन बारिश के भी आसार; आज 29 इलाकों का AQI रेड जोन में

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 26-October-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर इस समय प्रदूषण की आगोश में है और एक्यूआई कई इलाकों में गंभीर श्रेणी में पहुंच चुका है। वहीं तापमान में गिरावट से ठंडा का एहसास बढ़ रहा है। कल दिल्ली में हल्की बारिश की भी संभावना है।

Image

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

Photo : Times Now Digital

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 26-October-2025: दिल्ली-एनसीआर में धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है और पारा भी नीचे लुढ़कता जा रहा है। सुबह और देर रात के समय धुंध के साथ ही हल्का कोहरा भी छाने लगा है। शनिवार को दिल्ली में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। इस दौरान न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के पास लुढ़क गया। वहीं दूसरी ओर दिवाली के बाद प्रदूषण ने पैर फैलाए हुए हैं। जहां कई इलाके रेड जोन में बने हुए हैं। इस दौरान सबसे अधिक एक्यूआई आनंद विहार में दर्ज किया जा रहा है। बीते कुछ दिनों से यहां का एक्यूआई 400 पार है। राजधानी के आसपास के शहरों की हवा भी जहरीली बनी हुई है। जल्द ही दिल्ली में बारिश की संभावना जताई जा रही है। जिससे प्रदूषण के कम होने की उम्मीद है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में रविवार सुबह कई इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहा। साथ ही हल्की सर्दी का भी एहसास हुआ। आज दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि शाम होने तक आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। वहीं देर रात तक हल्का कोहरा या धुंध देखने को मिल सकती है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली में छठ पर मौसम का हाल

दिल्ली में सोमवार से मौसम बदलने वाला है। छठ पर्व के मौके पर राजधानी में हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही एनसीआर के क्षेत्रों में भी सोमवार को छिटपुट बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते दिल्ली-एनसीआर में 27 से 29 अक्तूबर के बीच मौसम बदला रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान बारिश होने से तापमान में और कमी देखने को मिल सकती है।

दिल्ली में कहां-कितना रहा एक्यूआई

दिल्ली में रविवार सुबह 6 बजे 29 इलाको का एक्यूआई रेड जोन में रहा। इस दौरान अलीपुर में 308, शादीपुर में 334, मंदिर मार्ग में 311, आरके पुरम में 321, पंजाबी बाग में 352 नॉर्थ कैंपस में 321, ITO में 325, सिरी फोर्ट में 318, जेएलएन स्टेडियम में 301, नेहरू नगर में 334, द्वारका सेक्टर-8 में 301, पपड़गंज में 338, डॉक्टर करनी सिंह शूटिंग रेंज में 312, CRRI मथुरा रोड में 327, पूसा में 308,अशोक विहार में 369 और सोनिया विहार में 329 AQI रहा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article