Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22-June-2025: दिल्ली के कुछ इलाकों में आई हल्की बारिश से थोड़ी देर की राहत तो जरूर मिली लेकिन बढ़े उमस से दिल्ली का हाल बेहाल है। मानसून की आधिकारिक तारीख और तय तारीख का अंतर कम होता जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने कल यानी 24 जून को दिल्ली में बारिश की संभावना जताई थी लेकिन यह पूर्वानुमान गलत साबित हुआ। मानसून अब भी दिल्ली की दहलीज पर खड़ा है लेकिन अब भी दस्तक में देरी है। आज, बुधवार को भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, चलिए जानते हैं आज बारिश होगी या नहीं।
आज का मौसम
पिछले कई दिनों से दिल्ली में बादल दिख रहे हैं। लगातार अलर्ट भी जारी किए जा रहे हैं लेकिन मन भर बारिश नहीं हो रही है। दिल्ली में मंगलवार को ही बारिश का अलर्ट था, मानसून आने का अनुमान लगाया गया था लेकिन यह गलत साबित हुआ। रही बात आज के मौसम की, तो आज पूरी दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके साथ बिजली की गरज-चमक और आंधी भी देखने को मिलेगी। हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने वाली है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जाएगा, उमस भी 80 प्रतिशत तक रहेगी।
कल कैसा रहेगा मौसम का हाल
हरियाणा और पंजाब में मानसून की बारिश होने लगी है। दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में बारिश की संभावनाएं काफी ज्यादा हैं लेकिन कल यानी 26 जून को दिल्ली में कोई अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक गुरुवार को हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तड़क-गरज और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी देखी जा सकती हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
