दिल्ली

Delhi Weather 23-November-2025: दिल्ली-NCR में ठंड छुड़ाएगी कंपकंपी, रात के साथ दिन का पारा भी होगा डाउन; जानें आज का मौसम

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23-November-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में आज मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में ठंड का एहसास बढ़ने वाला है। रात के साथ ही दिन का पारा भी नीचे लुढ़क सकता है। फिलहाल आज दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा, आइए जानते हैं:

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23-November-2025: दिल्ली-एनसीआर में जल्द ही ठंड बढ़ने वाली है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच सकता है। साथ ही सुबह के समय कोहरा भी घना होने लगा है। फिलहाल यहां हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिल रहा है। साथ ही प्रदूषण का प्रकोप भी राजधानी पर छाया हुआ है। जिस कारण आसमान स्मॉग की चादर से ढका हुआ है। आज सुबह भी दिल्ली का औसत एक्यूआई 381 यानी बेहद खराब श्रेणी में दर्ज हुआ।

दिल्ली में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा भी कहीं-कहीं देखने को मिलेगा। साथ ही धुंध भी छाई रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 28 नवंबर तक दिल्ली का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह कोहरा छाया रह सकता है। लेकिन दिन में सूरज चढ़ने के साथ ही कोहरा भी छंट जाएगा। इस अवधि में अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

दिल्ली में आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड

दिल्ली में आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान के साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। दिन में धूप भी खिली रहेगी, इसके बावजूद ठिठुरन का एहसास होगा। शनिवार को दिल्ली में सबसे ठंडा इलाका आया नगर रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते दिन राजधानी में सुबह से ही मौसम ठंडा बना रहा। दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की गर्मी के कारण ठंड का एहसास कम हो गया। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री कम 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article