दिल्ली

बादलों ने तोड़ा गर्मी का घमंड, दिल्ली में बारिश से लुढ़का पारा; जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23-May-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली में दो दिन आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बादल गरजने और बिजली चमकने की भी संभावना है।

Image

दिल्ली में आज बारिश का अलर्ट (AI Image)

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23-May-2025: दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी के बाद बारिश ने राहत दिलाई है। बुधवार रात को राजधानी में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई। इस दौरान कई जगहों पर ओले भी गिरे। मौसम में हुए इस बदलाव ने गर्मी से उबल रही राजधानी को काफी राहत दिलाई है। जिससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार को अधिकतम तापमान गिरकर 34.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में आज कैसा मौसम रहने वाला है, आइए जानते है:

दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं, जिसकी गति 50 किमी प्रति घंटे तक भी जा सकती है। वहीं अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। न्यूनतम तापमान भी 23 डिग्री के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग ने कल भी तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से भयंकर गर्मी पड़ रही थी। दिन के साथ-साथ रात में भी तपन महसूस हो रही थी। हालांकि बुधवार देर शाम को अचानक मौसम बदला और भारी बारिश के साथ भी ओलावृष्टि हुई। इस दौरान 79 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली। जिसके चलते तीन लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। आंधी-तूफान के कारण के कई जगहों पर पेड़ और खंभे उखड़ गए। वहीं बारिश के कारण जलभराव भी देखने को मिलाऔर यातायात भी बाधित हो गया। हालांकि बारिश के कारण लोगों को तपिश भरे मौसम से काफी राहत मिली है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article