दिल्ली

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में तेज बारिश न होने से उमस का राज, जानें कब झमाझम बरसेंगे बदरा

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22-July-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में आज बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। लेकिन कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आने वाले दिनों में भी फिलहाल भारी बारिश का अनुमान नहीं है।

Image

दिल्ली में मौसम का हाल

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22-July-2025: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों कहीं भी भारी बारिश देखने को नहीं मिल रही है। हालांकि छिटपुट बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। लेकिन इससे गर्मी या उमस से राहत नहीं मिल पा रही है। सोमवार को भी दिल्ली में रिज और प्रगति मैदान समेत कई इलाकों में बारिश हुई। इस दौरान कहीं भी भारी बारिश नहीं हुई। राजधानी में आने वाले दिनों में भी तेज बारिश का अनुमान नहीं जताया गया है।

दिल्ली में आज बारिश होने की संभावना

दिल्ली-एनसीआर में आज भी आसमान में बादल छाए रहने वाले हैं। मौसम विभाग ने आज मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। लेकिन कहीं भी किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। दिल्ली-एनसीआर में छिटपुट बारिश का सिलसिला 27 जुलाई तक जारी रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में इजाफा भी देखने को मिल सकता है। दिल्ली में 23 से 27 जुलाई के दौरान अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

दिल्ली के रिज में हुई सबसे अधिक बारिश

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में सोमवार को दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच सबसे अधिक बारिश रिज में हुई। यहां 29.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान प्रगति मैदान में 1.7 मिमी और पूसा में 1 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा लोदी रोड और पालम में भी हल्की-फुल्की बारिश हुई। सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस। राजधानी मेंसुबह आर्द्रता का स्तर 83 फीसदी रहा, जो काफी अधिक है। दिल्ली के अन्य इलाकों में पालम में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री, आयानगर में 33 डिग्री और लोदी रोड में भी 33 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हुआ।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article