दिल्ली

Delhi Ka Mausam: आसमान में बादलों का डेरा, फिर भी बारिश में कंजूसी! आज भी IMD का येलो अलर्ट जारी

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21-June-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में आज तेज हवाओं संग बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात की भी चेतावनी है। दिल्ली में मानसून अगले दो से तीन दिनों में पहुंच सकता है।

Image

दिल्ली में आज भी बारिश की संभावना (AI Image)

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21-June-2025: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों काले बादलों ने आसमान में डेरा डाला हुआ है। जिसके चलते सूरज की तपिश से राहत बनी हुई है। इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की-फुल्की बारिश भी दर्ज की जा रही है। लेकिन झमाझमा बारिश अभी भी नहीं हो रही है। इस मौसम में भीषण गर्मी से राहत बनी हुई है। हालांकि उमस का एहसास अभी भी बरकरार है। दिल्ली में अगले दो से तीन दिनों में मानसून के आगमन की संभावना है। इस बार राजधानी में मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है। जिसके बाद झमाझम बारिश का दौर भी शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले 4 दिन तेज हवाओं संग बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। वहीं अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। दिल्ली में आज भारी बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि मेघगर्जन-वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी जरूर जारी की गई है। दिल्ली में कल भी हल्की से बहुत हल्की बारिश की संभावना है। जिसके बाद दो दिन हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। राजधानी में बारिश का सिलसिला 26 जून तक जारी रहने का पूर्वानुमान है।

दिल्ली में छिटपुट बारिश का सिलसिला जारी

दिल्ली में शुक्रवार को आसमान में बादलों ने अड्डा जमाया रहा। जिससे सुबह से ही मौसम खुशनुमा रहा। हालांकि दिन में सूरज के साथ बादलों की आंख-मिचोली भी देखने को मली। पिछले 24 घंटों में दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। शाम साढ़े पांच बजे तक राजधानी में 006.2 मिमी बारिश हुई। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.2 डिग्री कम 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इस दौरान सबसे कम अधिकतम तापमान रिज में 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!