दिल्ली

Delhi Weather: कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने बढ़ाई दिल्ली-एनसीआर में ठिठुरन

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 23, 2022, 01:44 PM IST

Delhi Weather: पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी ने दिल्‍ली-एनसीआर में ठंड बढ़ा दी है। राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान इस समय 9 डिग्री के आसपास बना हुआ है। दिल्‍ली में मंगलवार को जहां न्यूनतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री कम 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा, वहीं आज 23 नवंबर को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 10 डिग्री रहने का अनुमान है।

Image

दिल्‍ली में बढ़ने लगी ठिठुरन

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद दिल्‍ली में बढ़ी ठंड
  • दिल्‍ली का न्‍यूनतम तापमान पहुंचा 9 डिग्री के पास
  • आज दिल्‍ली में न्‍यूनतम 10 डिग्री रहने का अनुमान

Delhi weather: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के साथ ठंड ने दिल्‍ली समेत पूरे उत्तर भारत में दस्तक दे दी है। राजधानी दिल्ली के तापमान में अच्‍छी-खासी गिरावट दर्ज की गई है। यहां पर न्यूनतम तापमान अब 9 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। पिछले कुछ दिनों से यहां का तापमान लगातार नीचे जा रहा है। दिल्‍ली में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री कम 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं सोमवार को यह 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, आज 23 नवंबर को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 10 डिग्री रहने का अनुमान है।

बता दें कि, हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी इलाकों में बीते सप्‍ताह जमकर बर्फबारी हुई है। अब वहां पर बर्फ पिघल रही हैं और वहां से आने वाली सर्द हवाओं ने पंजाब, हरियाणा, दिल्‍ली, यूपी, राजस्थान समेत उत्‍तर भारत के सभी राज्यों में ठंड बढ़ गई है। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि, अगले तीन दिनों में तापमान में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं दिख रहा है। हालांकि उत्तर भारत की रातें अब पहले से अधिक ठंडी होने लगेंगी।

इन राज्‍यों में शीतलहर का अनुमान

मैदानी इलाकों में अब सुबह के वक्त धुंध और कोहरा का असर दिखने लगा है। तापमान में गिरावट के कारण सुबह-शाम के वक्त लोग ठिठुरन महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, जल्‍द ही कुछ राज्‍यों में शीतलहर का दौर शुरू हो सकता है। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के कारण हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्‍यों में आने वाले कुछ दिनों में शीतलहर शुरू हो सकती है। इससे ठंड और अधिक बढ़ जाएगी। दिसंबर माह के पहले सप्‍ताह से तापमान में ज्‍यादा गिरावट हो सकती है।

कई राज्यों में आज बारिश होने की है संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डिप्रेशन अब निम्न दबाव में बदल कर उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट की तरफ बढ़ रहा है। जिसकी वजह से आज दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, कर्नाटक, केरल, उत्तरी तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पुडुचेरी, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा समेत कुछ स्थानों पर भी हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article