दिल्ली

Delhi: पानी की चोरी रोकने के लिए सरकार का नया प्लान, बिजली की तरह वॉटर सप्लाई भी होगी प्राइवेट

दिल्ली में जल आपूर्ति को निजी क्षेत्र में सौंपने की योजना बनाई जा रही है। जल बोर्ड को आठ क्षेत्रों में विभाजित कर निजी ऑपरेटरों की नियुक्ति की जाएगी। ये ऑपरेटर जल प्रबंधन, सीवर लाइन की देखभाल और बिल वसूली का कार्य संभालेंगे। सरकार का दावा है कि इस कदम से पानी की बर्बादी को रोका जा सकेगा।

Image

पानी का राजस्व बढ़ाने और चोरी रोकने के लिए सरकार का प्लान (फाइल फोटो | ANI)

Photo : ANI

Delhi News: दिल्ली सरकार जल्द ही जल आपूर्ति व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपने की योजना बना रही है यानी प्राइवेट करने जा रही है। जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दिशा में काम करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड को आठ जोनों में विभाजित किया जाएगा, जहां सभी जोन में जल और सीवेज प्रबंधन के लिए निजी आपरेटर तैनात किए जाएंगे। ये ऑपरेटर पेयजल आपूर्ति, सीवर लाइन की मरम्मत, गैर-राजस्व जल (NRW) में कमी और बिल वसूली की जिम्मेदारी निभाएंगे।

50 फीसदी पानी से नहीं आता रेवन्यू

दिल्ली में मौजूद पानी का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा बर्बाद हो रहा है या चोरी हो रहा है। इससे सरकार को कोई राजस्व नहीं मिल पा रहा। यह समस्या जल बोर्ड के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। राजधानी के कई इलाकों में पानी की कमी, दूषित जल आपूर्ति और सीवर समस्याएं आम हैं। जल बोर्ड के अधिकारी मानते हैं कि बिजली वितरण के निजीकरण के बाद बिजली चोरी में कमी आई और आपूर्ति बेहतर हुई। इसी मॉडल को पानी के मामले में अपनाने की तैयारी है।

RWA ने जताई आपत्ति

दिल्ली सरकार द्वारा जल आपूर्ति व्यवस्था के निजीकरण के प्रस्ताव का रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के कई पदाधिकारियों ने विरोध किया है। जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, उनका कहना है कि बिजली आपूर्ति के प्राइवेटाइजेशन से उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ा है और अब सरकार पानी को भी निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है। भाजपा इस नीति का पहले विरोध करती थी अब वह खुद इसे लाने की योजना बना रही है। बिजली कंपनियों की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए भी, शिकायते हुईं और यह आरोप लगाया गया कि ये कंपनियां कैग जांच से बचती हैं। लोगों का मानना है कि पानी के प्राइवेटाइजेशन से दिल्लीवासियों को बड़ा नुकसान हो सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article