दिल्ली

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में IPL मैच को लेकर कई रूट डायवर्ट, इन रास्तों पर लग सकता है जाम

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आईपीएल मैच को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। इसके तहत कई रास्तों को डायवर्ट किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने कई रास्तों का प्रयोग करने से बचने की सलाह दी है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज (शनिवार) आईपीएल का मैच हो रहा है। इसे लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली और मुंबई के बीच हो रहे आईपीएल मैच को लेकर कई रूटों को बदला गया है। इसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है, ताकि लोगों को परेशानी न हो।

इन रास्तों को किया गया डायवर्ट

आईपीएल मैच को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने मैच में आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत बहादुर शाह जफर मार्ग और जेएलएन मार्ग पर आवश्यकतानुसार डायवर्जन/प्रतिबंध लगाया जाएगा। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को दोपहर तीन बजे से रात आठ बजे तक दिल्ली गेट से आईटीओ चौक तक बहादुर शाह जफर मार्ग और राजघाट से दिल्ली गेट तक जेएलएन मार्ग का उपयोग करने से बचने की सलाह दी है।

traffic advisory

traffic advisory

मेट्रो स्टेशन पर शटल की सुविधा

मैच में लोगों के आने की वजह से जाम की स्थिति बन सकती है, जिसे देखते हुए ये एडवाइजरी जारी की गई है। अगर आप भी इन रूटों से होकर निकलने वाले हैं तो वेवजह जाम में फंसने अच्छा है कि इन रूटों का उपयोग न करें और इसके स्थान पर डायवर्ट रास्तों का प्रयोग करें ताकि जाम से दो-दो हाथ न हों। बता दें कि आईटीओ मेट्रो स्टेशन और प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो का उपयोग करने वाले यात्रियों के लिए शटल सुविधा उपलब्ध है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article