दिल्ली

Air India ने आखिरी समय पर कैंसिल की फ्लाइट, गुस्साए यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया हंगामा

दिल्ली से मेलबर्न जा रही फ्लाइट को एयर इंडिया ने आखिरी समय में कैंसिल कर दिया। जिससे गुस्साए यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट के अंदर विरोध प्रदर्शन किया। यह फ्लाइट दिल्ली से रात 1 बजकर 15 बजे रवाना होने वाली थी।

Image

यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया विरोध प्रदर्शन

Air India Flight Cancelled: दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया ने आखिरी समय में उड़ान रद्द कर दी। जिससे यात्रियों ने एयरपोर्ट के अंदर जमकर हंगामा किया। यह फ्लाइट AI308 दिल्ली से मेलबर्न जा रही थी। जिसके दिल्ली से रवाना होने का समय रात 1:15 बजे था। लेकिन एयर इंडिया ने आखिरी समय में कैंसिल कर दिया। जिससे यात्रियों ने टर्मिनल के अंदर किया विरोध प्रदर्शन किया। यात्रियों ने एयर इंडिया के खिलाफ नारेबाजी भी की।

दिल्ली आ रहे विमान में तकनीकी खराबी

इससे पहले सोमवार 16 जून को दिल्ली आने वाले एयर इंडिया के एक विमान में तकनीकी खामी आ गई। जिससे विमान को वापस उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही हांगकांग लौटना पड़ा। जहां उसे सुरक्षित रूप से एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया और जांच की गई। जानकारी के अनुसार फ्लाइट AI315, बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर ने सोमवार सुबह हांगकांग से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। लेकिन टैक ऑफ के कुछ समय बाद ही इसमें तकनीकी समस्या सामने आ गई। जिसके बाद सावधानी के तौर पर पायलट ने हांगकांग वापस लौटने का फैसला किया।

अहमदाबाद विमान हादसा

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एयर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। यह विमान सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही एक मेडिकल कॉलेज कैंपस की बिल्डिंग से टकरा गया । जिसके बाद विमान में आग लग गई थी। इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article