दिल्ली

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 134 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को किया डिपोर्ट

दिल्ली पुलिस ने 14 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर अवैध तरीके से रह रहे 134 बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्टेशन के लिए हिरासत में लिया है। इनमें से कई ऐसे लोग पकड़े गए हैं, जिनके पास वैध दस्तावेज नहीं थे या वीज़ा की अवधि समाप्त हो चुकी थी।

Image

दिल्ली पुलिस (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

दिल्ली : दक्षिण जिला पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों, खासकर बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए 14 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 134 बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्टेशन के लिए हिरासत में लिया है। इनमें 38 महिलाएं और 43 बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, यह अभियान 27 दिसंबर 2024 से 10 जून 2025 तक चलाया गया, जिसमें दक्षिण जिले की कई टीमों ने झुग्गी-झोपड़ियों और संदिग्ध इलाकों में जाकर आधार कार्ड और वोटर आईडी की जांच की। इस दौरान कई ऐसे लोग पकड़े गए जिनके पास वैध दस्तावेज नहीं थे या वीज़ा की अवधि समाप्त हो चुकी थी।

कहां से गिरफ्तार हुए बांग्लादेश

  • संगम विहार थाना से 5 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
  • फतेहपुर बेरी थाना क्षेत्र से 2 नागरिक गिरफ्तार
  • लोधी कॉलोनी थाना क्षेत्र से 8 नागरिक गिरफ्तार
  • मैदान गढ़ी थाना क्षेत्र से हथियार अधिनियम के तहत 1 नागरिक गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि इस अभियान के तहत स्थानीय मुखबिरों को सक्रिय किया गया और लोकल इनपुट के जरिए अवैध रूप से रह रहे लोगों की पहचान की गई। साथ ही दिल्ली में प्रवेश के आम रास्तों की निगरानी और मैपिंग भी की गई। डीसीपी साउथ अंकित चौहान ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने आस-पास के क्षेत्रों में रह रहे संदिग्ध लोगों की सूचना नजदीकी थाने को दें। जानकारी को पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। साथ ही RWAs और MWAs से भी सहयोग की अपील की गई है ताकि ऐसे अभियान को सफल बनाया जा सके और क्षेत्र को सुरक्षित रखा जा सके। इन सभी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS), फॉरेनर्स एक्ट और आधार एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Mohit Om
मोहित ओमauthor

जनमानस की खबर को पाठकों तक पहुंचाना ही एकमात्र लक्ष्य। एक दशक से ज्यादा पत्रकारिता का अनुभव। अपराध के पीछे की साजिश को बेपर्दा करने वाली हर खबर पर पैनी निगाह रखता हूँ।

और पढ़ें
End of Article