दिल्ली

दिल्ली में लगातार बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, बाढ़ से निपटने की क्या है तैयारी?

दिल्ली में लगातार हो रही बारिश से जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। जगह-जगह पर जलभराव से लोगों को काफी परेशानियों का सामना कर पड़ रहा है। पानी भरने से हादसे हो रहे हैं। ऐसे में जानें बाढ़ की स्थिति से बचने के लिए विभागों ने क्या तैयारियां की हैं-

Image

दिल्ली में बाढ़ से निपटने की तैयारी

Photo : iStock

Delhi: देशभर में इनदिनों बारिश का दौरा जारी है। दिल्ली में भी लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश से हाल ऐसा हो गया है कि सड़कें नदियां बन गई है, पार्क में जगह-जगह पर पानी भरने तालाब बन गए हैं। जल भराव से जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। हादसे हो रहे है। ऐसे में हालात को देखते हुए दिल्ली के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बाढ़ की स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के बाद मंगलवार को कहा कि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। पुराने रेलवे पुल (ओआरबी) पर यमुना का जलस्तर 204.35 मीटर तक पहुंच गया है।

यमुना के बढ़ते जलस्तर से बचने की चेतावनी

भारद्वाज ने बताया कि चेतावनी स्तर 204.5 मीटर है। उन्होंने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से फिलहाल 10,000 से 13,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को यमुना के बढ़ते जलस्तर से बचने की चेतावनी देने और बच्चों को नदी के पास जाने या उसमें तैरने से रोकने के लिए मंगलवार से मुनादी शुरू होगी। भारद्वाज ने कहा कि जरूरत पड़ने पर नावों की व्यवस्था और बचाव कार्यों के लिए सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण तथा राजस्व विभाग की तैयारियां पूरी हैं।

बाढ़ के स्थिति को रोकने की तैयारी

नदी के खतरे के निशान पर पहुंचने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि पिछले मानसून के मौसम में शहर में आई बाढ़ की स्थिति को फिर से बनने से रोकने के लिए विभागों ने खुद को तैयार कर लिया है। मंत्री ने कहा कि नदी के प्रवाह में आने वाले आईटीओ बैराज के जाम हो गए गेट जैसे अवरोधों को दूर कर लिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article