दिल्ली

Delhi-NCR Pollution: स्मॉग की चादर में लिपटी दिल्ली, सांसों पर प्रदूषण का पहरा; आज भी AQI 400 पार

दिल्ली-एनसीआर में हवा जहरीली बनी हुई है। आसमान में स्मॉग की मोटी परत देखने को मिल रही है। राजधानी के कई इलाकों का एक्यूआई 400 के पार बना हुआ है। एनसीआर में भी प्रदूषण के हालात बेहतर नहीं है। प्रदूषण के गंभीर श्रेणी में पहुंचने के कारण मंगलवार को दिल्ली में ग्रैप 3 भी लागू किया जा चुका है।

Image

दिल्ली में आज भी गंभीर श्रेणी में हवा (फाइल फोटो| PTI)

Photo : PTI

Delhi Air Pollution: दिल्ली में लगातार दूसरे दिन हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। मंगलवार को पहली बार दिल्ली का एक्यूआई 400 के पार पहुंचा। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 लागू भी कर दिया गया है। आज भी दिल्ली में घना स्मॉग देखने को मिल रहा है। प्रदूषण की चादर से कई इलाके ढके हुए हैं। आज सुबह दिल्ली का औसत एक्यूआई 414 दर्ज किया गया, जिसे गंभीर श्रेणी में माना जाता है। इस दौरान सबसे अधिक एक्यूआई वजीरपुर में 451 और बवाना में 451 दर्ज किया गया। इसके अलावा नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम समेत एनसीआर के कई शहरों में भी हवा जहरीली बनी हुई है।

नोएडा-गाजियाबाद में कितना रहा AQI

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर ऐप के अनुसार आज सुबह 9 बजे दिल्ली के अधिकतर इलाकों का एक्यूआई 400 पार दर्ज किया गया है। जिनमें अलीपुर, आईटीओ, आर के पुरम, पंजाबी बाग, आया नगर, नेहरू नगर, अशोक विहार, पटपड़गंज, सोनिया विहार, रोहिणी, विवेक विहार, नरेला आदि शामिल हैं। इस दौरान नोएडा का एक्यूआई 404, ग्रेटर नोएडा का 388, गाजियाबाद का 354, गुरुग्राम का 355 और फरीदाबाद का 292 दर्ज किया गया।

पहली बार गंभीर श्रेणी में पहुंची हवा

दिल्ली में पिछले कई दिनों से वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई थी। लेकिन मंगलवार सुबह यह ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया। इस साल पहली बार दिल्ली का एक्यूआई 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचा है। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, पिछली बार शहर की वायु गुणवत्ता दिसंबर 2024 में इतनी खराब हुई थी। बताया जा रहा है कि मौसम की स्थिर स्थिति और स्थानीय उत्सर्जन के कारण प्रदूषण के स्तर में बढ़ोत्तरी हुई है। एक्यूआई के गंभीर श्रेणी में जाना सांस या हृदय संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए काफी खतरनाक है। यह तंदुरुस्त व्यक्तियों को भी प्रभावित कर सकता है।

ये भी पढ़ें -

GRAP-3 में लागू होने वाले प्रमुख नियम

निर्माण और तोड़फोड़ पर रोक

सभी निर्माण और डिमोलिशन गतिविधियों पर रोक लगाई जाती है। हालांकि इस दौरान जरूरी सरकारी काम (जैसे सड़क, रेलवे, मेट्रो, हॉस्पिटल आदि) पर छूट रहती है।

वाहनों पर सख्ती

  • बीएस-III पेट्रोल और बीएस-IV डीजल गाड़ियों को दिल्ली में चलाने पर पाबंदी लगाई जाती है।
  • ट्रकों का प्रवेश (जरूरी सामान छोड़कर) रोक दिया जाता है।
  • प्राथमिक स्कूल (कक्षा 1–5 तक) को बंद कर ऑनलाइन मोड में चलाने का आदेश दिया जा सकता है।
  • सरकारी और निजी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी जाती है।

धूल और कचरा नियंत्रण

सड़क पर पानी का छिड़काव, एंटी-स्मॉग गन का प्रयोग और कचरा या पत्ते जलाने पर सख्त प्रतिबंध।

औद्योगिक यूनिट्स पर रोक

कोयले, लकड़ी या डीजल से चलने वाले प्लांट्स और फैक्ट्रियों को अस्थायी रूप से बंद किया जाता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article