दिल्ली

Delhi Pollution Protest: दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान नक्सली हिडमा के लहराए गए पोस्टर, पुलिस पर पेपर स्प्रे से भी हमला; हिरासत में 15 लोग

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण के विरोध में कई छात्राओं और गैर-सरकारी संगठन के लोगों ने इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर रहे थे। जब पुलिस प्रदर्शनकारियों को हटाने पहुंची तो कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया, जिससे 3–4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन (ANI)

Photo : ANI

Protest on Delhi Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण के विरोध में इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर रहे कुछ प्रदर्शनकारियों ने रविवार को आंदोलनस्थल से हटाए जाने के दौरान पुलिसकर्मियों पर कथित रूप से काली मिर्च का छिड़काव (पेपर स्प्रे) किया। इस घटना में तीन-चार पुलिसकर्मी घायल हो गए और उनका राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने 15 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने पेपर स्प्रे के आरोप का खंडन किया है। उन्होंने कहा प्रदर्शन के दौरान एक छोटे से समूह हिडमा के नारे लगाए थे।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप से किया इनकार

प्रदर्शनकारियों के अनुसार दिल्ली कोऑर्डिनेशन कमेटी फॉर क्लीन एयर ने इस विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। जिसमें कई छात्र संगठन शामिल हुए थे। लेकिन प्रदर्शन के बीच भगत सिंह छात्र एकता मंच और हिमखंड के सदस्यों द्वारा नारे लगाए जाने के बाद, अन्य लोगों ने खुद को इससे अलग करने की कोशिश की। गौरतलब है कि प्रदर्शनकारी इंडिया गेट के पास इकट्ठा हुए थे और दिल्ली की “बेहद खराब” वायु गुणवत्ता को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे थे। बाद में पुलिसकर्मियों ने उन्हें वहां से हटाया।

प्रदर्शन के दौरान नक्सली कमांडर हिडमा के पोस्टर भी लहराए और उसके समर्थन में नारे भी लगे। जिसकी वजह से यह प्रदर्शन विवादों में घिर गया है। जिस पर बीजेपी नेताओं ने भी आपत्ति जताई है। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर कहा सर्दी के मौसम में दिल्ली का एक्यूआई बेशक चिंताजनक है। लेकिन इस बार प्रदूषण पिछले 10 सालों की तुलना में कम है। लेकिन पंजाब में पराली जलाने के कारण समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा दिल्ली में बीजेपी सरकार आने के बाद अचानक प्रदूषण के नाम पर विरोध प्रदर्शन करने वाले एक्टिविस्ट आ गए। कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पेपर स्प्रे भी किया।

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “कुछ प्रदर्शनकारी सी-हेक्सागन में घुस गए और अवरोधक पार करने की कोशिश की। हमने उन्हें समझाने का प्रयास किया कि पीछे कई एम्बुलेंस और डॉक्टर फंसे हैं और उन्हें रास्ता देने की जरूरत है, लेकिन वे (प्रदर्शनकारी) आक्रोशित हो गए।” मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को स्थिति भांपकर ऐसा लगा कि वहां झड़प हो सकती है और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को पीछे हटने को कहा।

प्रदर्शनकारियों ने पहली बार किया ऐसा हमला - पुलिस

अधिकारी ने बताया, “प्रदर्शनकारी नहीं माने, अवरोधक पार कर सड़क पर बैठ गए। जब हमारी टीम उन्हें हटाने की कोशिश कर रही थी, तो कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर ‘पेपर स्प्रे’ का इस्तेमाल किया। तीन-चार पुलिसकर्मी घायल हुए और उनका उपचार किया जा रहा है।” बाद में प्रदर्शनकारियों को सी-हेक्सागन से हटा दिया गया। पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) देवेश कुमार महला ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “यह बहुत ही असामान्य था। पहली बार प्रदर्शनकारियों ने यातायात और कानून-व्यवस्था संभालने वाले अधिकारियों पर इस तरह हमला किया।” ‘पेपर स्प्रे’ एक गैर-घातक रसायन है, जिसका उपयोग आत्मरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए किया जाता है। इससे आंखों और श्वसन प्रणाली में तीव्र जलन होती है।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article