दिल्ली

Delhi Pollution: दिल्ली में जहरीली हवा से मिली हल्की राहत, इस दिन फिर से प्रदूषण बढ़ने के आसार

दिवाली के बाद दिल्ली के प्रदूषण में प्रदूषण में कमी देखने को मिली है। आज दिल्ली का प्रदूषण बेहद खराब श्रेणी में दर्ज हुआ, जो दो दिन पहले गंभीर श्रेणी में था।

Image

आज सुबह दिल्ली का AQI 300 दर्ज

Delhi Pollution: दिल्ली के प्रदूषण में राहत देखने को मिली है। बीते दो दिनों में जहरीली हवा का असर कुछ कम हुआ है। दिल्ली का प्रदूषण गंभीर श्रेणी से बेहद खराब की श्रेणी में पहुंच गया है। प्रदूषण के स्तर में आई कमी का कारण पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाएं हैं। आज सुबह दिल्ली का एक्यूआई 300 दर्ज किया गया। दिल्ली के कई इलाकों में आज सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से 400 के बीच दर्ज किया गया। हालांकि दिसंबर में एक बार फिर दिल्ली का प्रदूषण लोगों को तंग करने वाला है। 15 से 31 दिसंबर के दौरान प्रदूषण बढ़ने का अनुमान है।

आज दिल्ली के इलाकों का AQI

दीपावली के बाद से जहरीली हवाओं ने दिल्ली का दम घोंटा हुआ था। बीते दो दिनों में प्रदूषण से हल्की राहत देखने को मिली है। राजधानी में आज हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज हुई। केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अनुसार आज सुबह दिल्ली के आनंद विहार का AQI 362, लोधी रोड का 392, ITO का 316 और वजीरपुर का 392 AQI दर्ज किया गया। वहीं नोएडा के सेक्टर 116 में एक्यूआई 349, गाजियाबाद में 307, फरीदाबाद में 336 और गुरुग्राम में 334 AQI है।

साल का सबसे प्रदूषित समय

केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड के अनुसार 15 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच प्रदूषण दोबारा बढ़ सकता है। इस साल का सबसे प्रदूषित समय 1 नवंबर से 15 नवंबर तक रहेगा। इसके बाद 15 से 31 दिसंबर के दौरान दूसरा सबसे प्रदूषित समय होने की आशंका है। इस समय ठंड में इजाफा होने के साथ ही हवाएं भी कमजोर रहती है। जिस कारण इस दौरान प्रदूषण परेशान कर सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article