दिल्ली

Delhi Encounter: दिल्ली के महरौली और नांगलोई में पुलिस एनकाउंटर, वांटेड आरोपी कोकू पहाड़िया समेत 4 बदमाश घायल

दिल्ली के नांगलोई इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन अपराधी घायल हो गए। वहीं महरौली इलाके में भी शनिवार तड़के मुठभेड़ हुई। जिसमें एक वांटेड अपराधी काकू पहाड़िया घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Image

दिल्ली में बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ (ANI)

Photo : ANI

Delhi Police Encounter: दिल्ली के दो अलग-अलग इलाकों में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। चार बदमाश मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुए हैं। महरौली में पुलिस ने वांटेड अपराधी काकू पहाड़िया को गिरफ्तार किया। एनकाउंटर के दौरान गोली लगने से बदमाश घायल हो गया है। साथ ही एक हेड कांस्टेबल भी घायल हुए हैं। मुठभेड़ में दो अन्य पुलिसकर्मियों के बुलेट प्रूफ जैक पर भी गोली लगी। वहीं नांगलोई इलाके में हुई मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नांगलोई में पुलिस मुठभेड़ में कितने अपराधी गिरफ्तार

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, डीसीपी आउटर सचिन शर्मा ने बताया कि नांगलोई इलाके में दिल्ली पुलिस और अपराधियों के बीच हल्की गोलीबारी हुई, जिसमें तीन अपराधी घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले भी इसी गिरोह ने पुलिस टीम पर गोलीबारी की थी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, लेकिन आरोपी उस समय फरार होने में कामयाब रहे। आज जब पुलिस टीम ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की, उन्होंने फिर से गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इस मुठभेड़ में चार में से तीन बदमाश घायल हो गए और बाद में उन्हें गिरफ्तार लिया गया। सभी घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

महरौली में पुलिस मुठभेड़ में वांटेड अपराधी गिरफ्तार

दिल्ली के महरौली इलाके में पुलिस और वांटेड अपराधी कोकू पहाड़िया के बीच संक्षिप्त गोलीबारी हुई। जिसमें पुलिस की गोली से आरोपी घायल हो गया। आरोपी ने भागने की कोशिश में पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। जिससे आरोपी के पैर में गोली लगी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी और एक कांस्टेबल के हाथ में चोट आई है। गिरफ्तार आरोपी पर आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे चल रहे थे। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article