Delhi Police ASI Death: दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में ड्यूटी के दौरान दिल्ली पुलिस के एएसआई का हार्ट अटैक से दुखद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह घटना 6 अक्टूबर की सुबह लगभग 9 बजकर 22 मिनट पर हुई। मृतक एएसआई दिल्ली पुलिस के सिक्योरिटी विंग में तैनात थे और कोर्ट परिसर में उनकी ड्यूटी जारी थी।
सूत्रों के मुताबिक, इस घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि एएसआई मुस्कुराते हुए, कंधे पर बैग लटकाए कोर्ट परिसर में प्रवेश कर रहे थे। वे अपनी एक महिला साथी से हाथ मिलाते हैं और फिर एस्केलेटर की ओर बढ़ते हैं। कुछ ही कदम आगे बढ़ते ही अचानक वह जमीन पर गिर जाते हैं।
मौके पर मौजूदा पुलिसकर्मी और अन्य लोग तुरंत उनकी मदद के लिए आगे आए और उन्हें उठाने की कोशिश की। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे ने पूरे पुलिस विभाग को स्तब्ध कर दिया है। उनके सहयोगियों और परिजनों पर गहरा शोक छा गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
