दिल्ली

प्यार, धोखा और मौत... संपत्ति की लालच में रची हत्या की साजिश, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर किया पति का कत्ल

उत्तराखंड के कोटद्वार में जून के पहले सप्ताह में खाई में एक शव बरामद हुआ था। इस मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक रविंद्र कुमार साउथ दिल्ली के रजोकरी का रहने वाला था। जिसने साल 2010-11 में दिल्ली छोड़ दी थी और दूसरी पत्नी रीना के साथ देहरादून में रहने लगा। पुलिस जांच में पता चला कि रीना ने संपत्ति की लालच में रविंद्र की हत्या की। जिसमें उसके प्रेमी पारितोष ने भी उसका साथ दिया।

Image

फाइल फोटो

Delhi News: दक्षिण दिल्ली के रजोकरी के कारोबारी रविंद्र कुमार की हत्या की कहानी अब धीरे-धीरे सामने आ रही है। इस वारदात के पीछे कोई और नहीं बल्कि रविंद्र की दूसरी पत्नी रीना सिंधु और उसका प्रेमी पारितोष शामिल हैं। दोनों ने संपत्ति के लालच में हत्या की साजिश रची। रीना ने संपत्ति हड़पने की मंशा से अपने प्रेमी पारितोष को हत्या के लिए उकसाया। दोनों रविंद्र की हत्या बिजनौर के नगीना में की। जिसके बाद शव को कोटद्वार में फेंक दिया गया।

2010 में छोड़ दी थी दिल्ली

जून के पहले सप्ताह में कोटद्वार की एक खाई में रविंद्र का शव बरामद हुआ था। उत्तराखंड पुलिस को पहले यह मामला एक सड़क हादसे का लगा। लेकिन पोस्टमार्टम के बाद हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने जब जांच के दौरान रविंद्र की दूसरी पत्नी रीना सिंधु से पूछताछ की गई, तो पूरा हत्याकांड सामने आ गया। रीना, रविंद्र से 20 साल छोटी थी। रविंद्र ने 2010-11 में दिल्ली छोड़कर अपनी दूसरी पत्नी रीना सिंधु के साथ देहरादून में रहने का फैसला किया था। रविंद्र ने दिल्ली छोड़ने के साथ ही अपनी पहली पत्नी आशा और बेटे हर्षित को भी पीछे छोड़ दिया था।

रविंद्र की रजोकरी में थी अच्छी संपत्ति

ग्रामीणों के अनुसार, कभी रजोकरी में रविंद्र के पास अच्छी-खासी संपत्ति और आय थी। रजोकरी में उसके तीन-चार मकान थे, जिनसे उसे अच्छा किराया मिलता था। लेकिन रीना के प्रभाव में आकर उसने बाकी मकान बेच दिए और अपनी पत्नी और बेटे को छोड़ दिया। गांव वालों के अनुसार रविंद्र का एक अच्छा परिवार था। उस समय रीना गांव में किराए के कमरे में रहती थी और वहीं से रविंद्र से संपर्क में आई।

रीना से रिश्ते के बाद घरवालों से दूर हुआ रविंद्र

रविंद्र और रीना ने पहले देहरादून में लिव-इन में रहना शुरू किया, बाद में दोनों ने शादी की। इस दौरान रविंद्र ने अपने दिल्ली स्थित परिवार से कोई संपर्क नहीं किया। उसने अपनी पहली पत्नी आशा और बेटे हर्षित से भी मिलने की कोशिश नहीं की। ग्रामीणों के अनुसार, काफी समय तक आशा और हर्षित का ध्यान रविंद्र के छोटे भाइयों ने रखा। लेकिन बाद में वे भी रजोकरी छोड़कर गुरुग्राम में बस गए। रविद्र की पहली पत्नी आशा आज भी रजोकरी के पुराने मकान में रहती हैं, लेकिन रविंद्र की मौत को लेकर उसने मीडिया से कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article