दिल्ली

दिल्ली में Aviation Fuel की चोरी, मुंडका में दबोचा गया फ्यूल चोरों का गैंग; सरकार को लगती थी करोड़ों की चपत

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एवीएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) की तस्करी और कालाबाजारी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान मुंडका में एक गोदाम से 72,000 लीटर एटीएफ बरामद किया गया है। यह गिरोह IGI एयरपोर्ट की ओर जा रहे टैंकरों से जीपीएस और ताले के साथ छेड़छाड़ कर ईंधन चुराने का काम करता था। फिर इसे खुले बाजार में बेचता था। जिससे सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

Image

दिल्ली में Aviation Fuel की चोरी करने वाले गैंग का खुलासा (सांकेतिक फोटो)

Delhi News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की इंटर स्टेट सेल (ISC) ने एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की तस्करी और ब्लैक मार्केटिंग लिप्त एक अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मुंडका स्थित एक गोदाम में छापेमारी के दौरान 72,000 लीटर ATF जब्त किया है। यह गिरोह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जा रहे टैंकरों से ईंधन चुराता था। जिसके बाद ईंधन को खुले बाजार में बेच दिया जाता था। यह अवैध कारोबार पिछले तीन सालों चल रहा था। जिससे सरकार को हर महीने 1.62 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा था। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने मौके से बरामद किए 3 टैंकर

22 जून को मिली सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर महिपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने मुंडका में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने तीन टैंकर बरामद किए गए, जिनमें हर टैंकर में 24,000 लीटर ATF था। इसके अलावा, दो पिकअप ट्रक, छह डिप रॉड, मास्टर की, ATF से भरे ड्रम और 1.05 लाख रुपये नकद भी बरामद हुए। पुलिस ने मौके से 6 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। जिनमें गोदाम मालिक, टैंकर ड्राइवर, हेल्पर, ट्रांसपोर्टर और अवैध रूप से ईंधन खरीदने वाला शामिल है।

हर दिन 5000 लीटर एटीएफ की चोरी

पुलिस के अनुसार यह गिरोह पिछले तीन साल से ATF की तस्करी कर रहा था। इसके लिए IGI एयरपोर्ट जा रहे टैंकरों से ईंधन चुराया जाता था। इस काम में ड्राइवर, ट्रांसपोर्टर और गोदाम मालिक की मिलीभगत थी। टैंकरों को पहले बहादुरगढ़ में एचपीसीएल असौदा डिपो से मुंडका लाया जाता था। जिसके बाद मास्टर की से टैंकरों के लॉक को खोला जाता था और डिप रॉड से ईंधन की मात्रा में हेराफेरी की जाती थी। यह गिरोह हर दिन लगभग 5,000 लीटर ATF की चोरी कर रहा था। इस गैंग का मास्टरमाइंड गया प्रसाद यादव था, जो ATF को 30 रुपये प्रति लीटर में खरीदकर 50 रुपये प्रति लीटर में बेचता था। इस गिरोह के कारण सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article