दिल्ली

Delhi: खराब पानी की सप्लाई से हजारों लोगों का जीना मुहाल; सरकार से कर रहे मदद की अपील

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 में पिछले तीन महीनों से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है, जिसके कारण निवासियों को त्वचा और पेट से जुड़ी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति से परेशान होकर उन्हें बोतलबंद पानी खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने दिल्ली जल बोर्ड, मुख्यमंत्री और जल मंत्री से इस समस्या के समाधान की गुहार लगाई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

Image

मयूर विहार में दूषित पानी की समस्या से हजारों लोग हो रहे हैं प्रभावित (सांकेतिक तस्वीर)

Delhi News: पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 में दूषित पानी की आपूर्ति ने क्षेत्रवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। पाकेट-बी 7 के आधे हिस्से में रहने वाले लोग करीब तीन महीने से नलों से गंदा पानी आने की शिकायत कर रहे हैं, जिससे उन्हें त्वचा संबंधी एलर्जी और पेट की बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। पीने और घरेलू कामों के लिए लोग बोतलबंद पानी खरीदने को मजबूर हैं, जिससे उनके महीने का खर्च भी बढ़ गया है।

स्थानीय निवासी दावा कर रहे हैं कि उन्होंने अब तक दिल्ली जल बोर्ड को एक दर्जन से अधिक बार शिकायतें की हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। निराश होकर उन्होंने मुख्यमंत्री और जल मंत्री को ईमेल के जरिए शिकायतें भेजीं हैं।

लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में एक स्थान पर पाइपलाइन फटी हुई है, जहां से साफ पानी बहकर बाहर निकल रहा है और उसी जगह से गंदा पानी पाइपलाइन में मिलकर घरों तक पहुंच रहा है। यह स्थान कथित तौर पर अतिक्रमण की चपेट में है, जहां अवैध निर्माण कर लिया गया है। नगर निगम को भी इसकी जानकारी दी गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

दिल्ली जल बोर्ड के सहायक अभियंता ने स्थिति की पुष्टि करते हुए कहा कि पाकेट-बी 7 की समस्या की जानकारी ली गई है और संबंधित जूनियर इंजीनियर से रिपोर्ट मांगी गई है। यदि अतिक्रमण पाया गया, तो एसटीएफ के माध्यम से निर्माण को हटवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। स्थानीय निवासी लगातार समाधान की मांग कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि दिल्ली सरकार जल्द कार्रवाई करेगी ताकि आम जनजीवन सामान्य हो सके।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article