दिल्ली

दिल्ली-NCR में गरजेंगे बादल, झमाझम बारिश का अलर्ट; गर्मी के तेवर पड़े ठंडे

Delhi Weather: दिल्ली में लगातार विभाग द्वारा बारिश को लेकर लगाए गए पूर्वानुमान फेल हो रहे हैं। विभाग ने कल मंगलवार को दिल्ली में भारी बारिश होने की संभावना जताई थी। जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया था। हालांकि, कल दिल्ली के कुछ इलाकों में दोपहर में हल्की बारिश होने के बाद गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। आइए जानें कैसा रहेगा आज का मौसम-

Image

दिल्ली का मौसम

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में आज मध्याम बारिश
  • विभाग ने जारी किया Alert
  • गरज के साथ होगी हल्की बारिश



Delhi Weather: गर्मी और हीटवेव से परेशान दिल्ली वासियों को बरसात का इंतजार है। जून के आखिर हफ्ते में दिल्ली में ऐसी बारिश हुई कि पूरे दिल्ली में पानी ही पानी नजर आने लगा। आग उगलती गर्मी से परेशान दिल्ली वासियों ने सोचा कि मॉनसून की दस्तक हो गई। लेकिन, उसके बाद से फिर गर्मी का कहर बरसने लगा। गर्मी से जूझ रहे लोगों को फिर से बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान गलत साबित हो रहे हैं। मंगलवार को भी दिल्ली में भारी बारिश का पूर्वानुमान था, लेकिन वह भी गलत साबित हुआ। दोपहर में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई, लेकिन इससे तापमान और बढ़ गया। आज बुधवार को ऑरेंज अलर्ट हटाकर येलो अलर्ट लगा दिया गया है।

आज कैसा रहेगा मौसम

विभाग ने भारी बारिश की जगह मध्यम बारिश का का पूर्वानुमान लगाया है। बुधवार को विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार आज 3 जुलाई को 25 से 35km प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवा के साथ बादल भी गर्जन होगी। वहीं बिजली चमकने और हल्की बारिश होने के भी आसार हैं। आज दिल्ली का न्यूनतम पारा 35 से 28 डिग्री तक जा सकता है।विभाग के अनुसार दिल्ली से सटे कुछ राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं दिल्ली में बुधवार रात तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

कैसा रहा 2 जून का मौसम

दिल्ली में मंगलवार को तेज बारिश होने का अनुमान जताया गया था। जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। वहीं कुछ इलाकों में बादल छाए रहने और भारी बारिश के आसार भी जताए गए थे। लेकिन, दिल्ली में बारिश को लेकर उनका अनुमान सही साबित नहीं हुआ। हालांकि, कुछ इलाकों में कुछ देर के लिए हल्की बारिश दर्ज की गई।

अगले 7 दिनों का अनुमान

विभाग का दिल्ली में बारिश को लेकर अनुमान बदल गया है। विभाग के मुताबिक अब भारी बारिश की जगह मध्यम बारिश होगी। विभाग के अनुसार बारिश के पूरे आसार हैं। लेकिन, मॉनसून रेखा के करीब नहीं आने कसे दिल्ली एनसीआर में बारिश नहीं हो रही है। आज बुधवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। इसलिए येलो अलर्ट जारी की गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें