दिल्ली

Weather Updates: Delhi NCR में गिरा तापमान, सुबह-सुबह छाया घना कोहरा; इस दिन से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Delhi NCR Weather: दिल्ली एनसीआर में आज कोहरा छाया रहा। इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। दिल्ली क तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अगले हफ्ते से कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : Times Now Digital

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में रविवार को घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तापमान में लगातार गिरावट से ठंड बढ़ने के आसार हैं। अगले हफ्ते से कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

दोपहर में धूप खिलने की उम्मीद

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में दोपहर में हल्की धूप खिलने की उम्मीद है, लेकिन प्रदूषण के कारण आसमान साफ नहीं रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि 25 नवंबर के बाद मौसम में और बदलाव देखने को मिलेंगे। ठंड बढ़ने के साथ-साथ प्रदूषण भी बरकरार रहेगा।

दिल्ली में गिरा तापमान

इधर, शनिवार को न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है। शुक्रवार को भी न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। रात के तापमान में गिरावट के साथ ही दिल्ली में कोहरा छा गया और ठंडी हवाएं चलने लगीं। दिन का तापमान भी सामान्य से अधिक रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस और शुक्रवार को 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विजिबिलिटी में कमी

कोहरे की वजह से विजिबिलिटी में भी कमी आई है। सफदरजंग में विजिबिलिटी शुक्रवार को 400 मीटर और शनिवार को 300 मीटर तक गिर गई है। आर्द्रता का स्त र भी 94% से 79% के बीच रहा। इन सबके कारण दिल्ली में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है। कोहरा और ठंडी हवाएं प्रदूषकों को हवा में रोक लेती हैं, जिससे सांस लेने में दिक्कत होती है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और कोहरा बना रह सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article