राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बात करें तो आज भी दिल्ली में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश से तापमान में और कमी आ सकती है। इस दौरान शहर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री तक रह सकता है। शहर में सुबह के समय हल्की धुंध छाई रहेगी। दिन चढ़ने के साथ धुंध में कमी आएगी। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।
आने वाले दिनों में दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली के तापमान में फिर वृद्धि होगी। इस दौरान आसमान साफ रहेगा और बारिश का कोई अलर्ट नहीं होगा। 23 और 24 फरवरी को आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 26 से 28 के बीच रह सकता है। वहीं 24 और 25 फरवरी को अधिकतम तापमान बढ़कर 27 से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री तक रहने का अनुमान है।
एनसीआर में मौसम का हाल
गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर की बात करें तो यहां भी मौसम खुशनुमा बना हुआ है। बारिश होने के बाद से हल्की ठंडक होने लगी है। तापमान की बात करें तो आज दोनों शहरों का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान क्रमशः 25 और 26 डिग्री रह सकता है। गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान क्रमशः 25 और 24 डिग्री रह सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
