दिल्ली

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बारिश देगी दस्तक, सर्द हवाएं बढ़ाएंगी ठंड, जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Delhi NCR Weather Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर में कुछ दिनों की अच्छी धूप के बाद मौसम फिर बिगड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत एनसीआर के कई हिस्सों में फिर बारिश दस्तक देगी।

Image

दिल्ली एनसीआर में आज का मौसम

Photo : iStock

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: फरवरी के जैसी ही मार्च में भी बारिश का सिलसिला जारी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर के मौसम पर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण 10 मार्च से 14 मार्च तक भारी बर्फबारी के आसार है। इस दौरान दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जाएगा। हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

मार्च की शुरुआत बारिश के साथ होने से दिल्ली और एनसीआर क्षेत्रों के तापमान में कमी आई है। शहर में कम हो रही ठंड एक बार फिर बढ़ने लगी है। सुबह-शाम की सर्दी में हल्की ठिठुरन भी देखी जा रही है। अभी बारिश के बाद मौसम पूरी तरह से साफ भी नहीं हुआ था कि फिर बारिश होने संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के बारिश के पूर्वानुमान के बीच आइए जानें कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल...

दिल्ली में आज का मौसम

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली का मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह-शाम की ठंड के बीच धूप की हल्की तपिश लोगों को राहत दे रही है। वहीं सर्द हवाएं तापमान में वृद्धि होने नहीं दे रही। IMD की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। दोपहर के समय तेज हवाएं चल सकती हैं। शहर के तापमान की बात करें तो आज का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस है। शनिवार की तुलना में रविवार के तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई है। 13 मार्च से शहर में हल्की बारिश की संभावना है।

एनसीआर में आज का मौसम

गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) में शनिवार को तेज हवाएं चलने के बाद रविवार को यानी आज मौसम साफ होने की संभावना है। यहां के तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिन के समय धूप निकलने से तापमान में वृद्धि होगी और शाम होते ही पारा फिर गिरने लगेगा। गाजियाबाद में शनिवार के जैसे ही रविवार को भी शहर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री तक रह सकता है। दोनों शहरों में 12 से 13 मार्च को मौसम खराब रहने की उम्मीद है। 11 मार्च की रात से ही मौसम बिगड़ना शुरू हो जाएगा। इस दौरान तेज हवाएं और हल्की बारिश होने की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article