दिल्ली

Delhi-NCR Ka Mausam 23-AUG-2025: दिल्ल-एनसीआर में बदले मौसम के मिजाज, वीकेंड पर झमाझम बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23-AUG-2025 नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है। शुक्रवार को शुरू हुआ बारिश का दौर वीकेंड पर भी जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

Image

दिल्ली में मौसम का हाल (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23-AUG-2025: दिल्ली-एनसीआर में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को दिल्ली समेत एनसीआर के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बारिश दर्ज की गई है। बारिश होने से उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली है। इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि आगामी दिनों में भी दिल्ली-एनसीआर का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। रुक-रुक कर बारिश दर्ज की जाएगी और मौसम सुहावना बना रहेगा।

बीते दिनों बारिश की कमी से शहर के तापमान के साथ उमस भी बढ़ी थी। तेज धूप और चिपचिपी गर्मी से लोग परेशान नजर आ रहे थे। लेकिन शुक्रवार को बारिश होने के बाद तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट देखी गई और दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.5 और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा, शनिवार और रविवार को दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

दिल्ली में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में आज भी आंधी-तूफान के साथ बारिश होने के आसार हैं। कहीं हल्की बारिश होगी तो वहीं शहर के कुछ इलाकों में तेज बारिश दर्ज की जाएगी। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद अब शनिवार और रविवार को भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में बारिश का मौसम ऐसा ही बना रेहगा।

एनसीआर में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज दिल्ली से सटे गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि गुरुग्राम और फरीदाबाद में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन दोनों शहरों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है। गाजियाबाद और नोएडा में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। इन दोनों शहरों के तापमान की बात करें को यहां अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री तक रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article