Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14-Oct-2025: दिल्ली-एनसीआर में मौसम की अजब-गजब चाल बनी हुई है। यहां मिला-जुला मौसम देखने को मिल रहा है। सुबह के समय ठंड महसूस हो रही है और दिन से समय गर्मी लग रही है। फिर शाम होते ही मौसम बदलने लगता है और रात के दौरान फिर एक बार ठंडक का अहसास होता है। सुबह और शाम के दौरान एसी-कूलर बंद हैं, लेकिन दोपहर के समय अभी भी कई लोग एसी का प्रयोग कर रहे हैं। दिल्ली में दिन के समय तेज धूप के साथ गर्मी से लोगों को पसीना तक आ रहा है। उतार-चढ़ाव से भरे इस मौसम में जुकाम और खांसी के मामले भी बढ़ने लगे है। आगामी दिनों में भी दिल्ली-एनसीआर का मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
दिल्ली में मौसम का हाल
दिल्ली में सुबह और शाम के दौरान हल्की ठंड महसूस की जा रही है। लेकिन दिन के समय तेज धूप से लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं। बारिश के बाद से लगातार शहर के तापमान में कमी दर्ज की जा रही है, लेकिन फिर भी धूप का तीखे वार जारी है और आगामी दिवाली तक मौसम ऐसा ही रहेगा। सुबह-शाम ठंड और दिन में तीखी धूप का सामना करना पड़ेगा। तापमान की बात करें तो दिल्ली का न्यूनतम तापमान 32 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
एनसीआर में मौसम का हाल
दिल्ली से सटे गाजियाबाद और नोएडा में सुबह के समय हल्की सतही हवाओं से मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह और शाम के समय गुलाबी ठंड पड़ रही है। लेकिन दिन से समय तेज धूप में लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो दिवाली के बाद यहां मौसम फिर बदलेगा और कड़ाके की ठंड की शुरुआत होगी। मौसम विभाग की मानें तो इस साल एनसीआर क्षेत्रों में भीषण सर्दी पड़ेगी। गाजियाबाद और नोएडा के अधिकतम तापमान 32 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रह सकता है।
वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। 26 डिग्री पहुंचा इन शहरों का तापमान अब 18 से 19 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। आज के तापमान की बाद करें तो दोनों शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 और 19 डिग्रीतक रह सकता है। एनसीआर के किसी भी शहर में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। यहां मौसम साफ बना रहेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
