Delhi-NCR Weather Today 13 August 2025: दिल्ली-एनसीआर की सुबह सुहावने मौसम के साथ हुई है। लेकिन धूप खिलने के साथ यहां उमस बढ़ने लगेगी। कल सुबह के समय शहर में झमाझम बारिश हुई, जिसे देख लगा अब मौसम पूरा दिन ऐसा ही रहेगा, लेकिन तेज खिली धूप और उमस से लोगों को परेशान होते हुए देखा गया। इस बीच मौसम विभाग ने 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस तक बीच-बीच में बारिश होने की संभावना जताई है। बीते दिनों की तरह अभी भी हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है। लेकिन ये मौसम है, जो अचानक बदल सकता है और हल्की बारिश के अलर्ट पर झमाझम मूसलाधार बारिश हो सकती है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली में मौसम का हाल -
दिल्ली में आज मौसम का हाल कैसा रहेगा
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बात करें तो शहर में आज बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इस बीच शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है। धूप खिलने के बाद उमस वाली गर्मी की शुरुआत होगी। और यदि दिल्ली में आज हल्की बारिश या बूंदाबांदी होती है तो उसके बाद उमस और बढ़ सकती है।
एनसीआर में मौसम का हाल
दिल्ली के साथ आज एनसीआर में भी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। यहां तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। तापमान की बात करें तो गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम इन सभी शहरों का अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं गाजियाबाद और नोएडा में न्यूनतम तापमान क्रमशः 26, 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। गुरुग्राम और फरीदाबाद का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की उम्मीद है।
14-15 अगस्त को झमाझम बरसेंगे मेघ
रक्षाबंधन के बाद अब दिल्ली-एनसीआर में 14-15 अगस्त को झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि यहां 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश होगी। बारिश से 15 अगस्त तक दिल्ली-एनसीआर के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
दिल्ली-एनसीआर का मौसम को लेकर कुछ कहना मुश्किल है। शहर का मौसम अपनी मर्जी का मालिक है। बीते दिनों के अलर्ट के अनुसार, बात करें तो जब शहर में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, तब-तब यहां जमकर बारिश हुई है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम की चाल अचानक बदल जाती है। मौसम के पूर्वानुमान से परे चल रहा दिल्ली का मौसम किसे के मान का नहीं है। तो लोगों को सलाह है कि वह अपने सात
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
