दिल्ली

Delhi-NCR ka Mausam 19-July-2025: दिल्ली-एनसीआर में आज भी बरसेंगे बदरा, सुहावना रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi-NCR Ka Mausam, दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? मौसम का पूर्वानुमान: शुक्रवार को झमाझम बारिश के बाद आज यानी शनिवार को भी मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो आज भी गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में बारिश होने की संभावना है। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत रहेगी और मौसम ठंडा बना रहेगा।

Image

दिल्ली-एनसीआर में आज भी बरसेंगे बदरा

दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा 19-July-2025: बीते दो दिनों से दिल्ली-एनसीआर में मौसम की चाल बदली हुई है। यहां अचानक मौसम बदलने लगता है और झमाझम बारिश होने लगती है। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश क्षेत्रों में दोपहर के समय अचानक बारिश हुई। जो कई इलाकों में शाम और देर रात तक होती रही। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। देर रात मौसम में ठंडक भी महसूस की गई।

लगातार बदल रही मौसमी गतिविधियों को देखते हुए मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि इस संबंध में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन मौसम विभाग की मौसमी गतिविधियों पर लगातार नजर है। मौसम के बदलने की स्थिति में आईएमडी कभी भी चेतावनी जारी कर सकता है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

दिल्ली में मौसम का हाल

शुक्रवार की तरह ही दिल्ली में आज यानी शनिवार के दिन बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। सुबह का मौसम सुहावना बना हुआ है और हल्की धूप खिली है। दोपहर के समय तक धूप तेज होगी और उमस वाली गर्मी की शुरुआत होगी। इस बीच यदि मौसम बदलता है तो तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। लेकिन कहीं-कहीं बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जरूर लगाया गया है। अब, दिल्ली के तापमान की बात करें तो शहर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस है।

गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम का हाल

मौसम विभाग की मानें को दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद में ही आज कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। यहां दिनभर बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। साथ ही बारिश होने की संभावना भी है। लेकिन इस संबंध में कोई अलर्ट नहीं है। तापमान की बात करें तो गुरुग्राम और फरीदाबाद का न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री और 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

गाजियाबाद और नोएडा में मौसम का हाल

शुक्रवार की तरह ही आज भी गाजियाबाद और नोएडा में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने यहां बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। माना जा रहा है कि शुक्रवार की तरह ही आज भी दोपहर बाद दोनों शहरों में झमाझम बारिश हो सकती है, जिससे मौसम सुहावना हो जाएगा। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत भी मिलेगी। शहर के तापमान की बात करें तो नोएडा और गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान क्रमशः 33-34 बना हुआ है। यहां 20 जुलाई से 22 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article