दिल्ली

Delhi-NCR Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में सर्द हवाएं चलने से लुढ़का पारा, ठंड में ठिठुरते नजर आए लोग

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25-Nov-2025: दिल्ली में एक बार फिर सर्द हवाएं चलने लगी है। सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। दिन के समय खिल रही धूप से लोगों को राहत मिल रही है। लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भीषण ठंड पड़ सकती है।

Delhi-NCR Weather

दिल्ली-एनसीआर में सर्द हवाएं चलने से लुढ़का पारा

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25-Nov-2025: दिल्ली-एनसीआर में मौसम की चाल बदलने लगी है। सुबह-शाम की कड़ाके की ठंड के बीच दिन के समय तेज धूप खिल रही है, जिससे ठंड का अहसास कम होने लगा है। लेकिन सूरज ढलने के साथ ठंड बढ़ने लगती है। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए माना जा रहा है कि आगामी दिनों में दिल्ली की सर्दी बर्दाश्त करना भी मुश्किल हो जाएगा। हालांकि अभी तक शीतलहर का दौर शुरू नहीं हुआ है, लेकिन पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में दिसंबर के महीने में शीतलहर का लंबा दौर देखने को मिल सकता है। तापमान में कमी के साथ सर्द हवाएं चलेंगी और भीषण ठंड की शुरुआत होगी। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल।

कैसा रहेगा दिल्ली में आज मौसम का हाल?

दिल्ली में सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का कोहरा देखने को मिला। सुबह के समय ठिठुरन महसूस की जा रही है। दिल्ली की ठंड के साथ बढ़ते प्रदूषण के कारण सड़कों पर मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों की संख्या भी कम होने लगी है। लोग ठंड और प्रदूषण से बचने के लिए सुबह के समय घरों से कम बाहर निकल रहे हैं।

इस बीच दिल्ली में दिन के समय धूप खिल रही है, जिससे तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज की जा रही है। धूप से लोगों को ठंड से राहत भी मिल रही है और जैकेट में पसीने आने लग रहे हैं। हालांकि शाम होते ही तापमान में कमी आने लगती है और लोग कंबल में दुबके नजर आते हैं। आईएमडी की मानें जो आज दिल्ली में 8 से 19 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।

दिल्ली में कल का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में कल का मौसम भी आज जैसा ही बना रहेगा। सुबह, शाम और रात के समय लोगों ठंड में कांपते हुए नजर आएंगे और दिन में तेज धूप खिलने से ठंड के राहत मिलेगी। धूप की तपिश से तापमान में बढ़ोतरी होती है, जो शाम होते ही वापस बदलने लगी है। बता दें कि बीते दिनों हवा का रुख बदलने से तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज की गई थी। लेकिन एक बार फिर हवाओं का रुख बदल गया है और दिल्ली में रात के समय सर्द हवाएं चल रही हैं।

दिल्ली में कब शुरू होगी भीषण ठंड की शुरुआत?

राजधानी में उत्तर-पूर्वी हवाओं का दौर थम गया है और पछुआ हवाओं एक बार फिर चलने लगी है, जिससे आगामी दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की कमी आ सकती है। सामान्य से नीचे तापमान जाने पर दिल्ली में शीतलहर की संभावना भी है। मौसम विभाग की मानें तो दिसंबर महीने की शुरुआत दिल्ली में भीषण ठंड के साथ होगी। तापमान में भारी गिरावट होगी और दिसंबर के मध्य तप कोल्ड वेव से दिल्लीवासियों की मुश्किलें बढ़ सकती है।

गाजियाबाद नोएडा में आज का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली से सटे गाजियाबाद और नोएडा में मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह के समय सड़कों पर कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग की मानें तो आज यहां 8 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अब तापमान की बात करें तो आज दोनों शहरों का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

कैसा रहेगा गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम?

गुरुग्राम और फरीदाबाद में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह के समय लोगों को ठिठुरते हुए देखा जा रहा है। कई घरों में लोगों ने रात के समय ब्लोअर चलाने शुरू कर दिए हैं। सुबह-शाम की कड़ाके की ठंड के बीच दिन के समय धूप खिल रही है, जिससे ठंड कम महसूस हो रही है। लेकिन सूरज ढलते ही ठंड बढ़ जाती है। गुरुग्राम और फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक रह सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

varsha kushwaha
varsha kushwaha Author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग... और देखें

End of Article