दिल्ली

Delhi Double Murder: गर्भवती महिला पर प्रेमी ने चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, बचाने आया पति भी घायल

दिल्ली के नबी करीम थाना क्षेत्र में शनिवार रात को एक गर्भवती महिला अपने पति के साथ ई-रिक्शा पर बैठी थी। तभी उसके प्रेमी ने अचानक चाकू से वार कर दिया। महिला के पति ने उसे बचाने की कोशिश की। इस दौरान वह भी घायल हो गया और प्रेमी की भी मौत हो गई।

Image

दिल्ली में डबल मर्डर

Delhi Double Murder: दिल्ली के नबी करीम थाना क्षेत्र में शनिवार रात डबल मर्डर की वारदात सामने आई। बताया जा रहा है कि प्रेम संबंधों के विवाद में यह पूरी घटना हुई, जिसमें एक महिला और एक युवक की मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल है। यह घटना 18 अक्टूबर की रात करीब 10 बजकर 15 मिनट पर कुतुब रोड, नबी करीम इलाके में हुई। मृतकों की पहचान आशू उर्फ शैलेन्द्र (34), पुत्र बॉबी, निवासी नबी करीम और शालिनी (22), पत्नी आकाश, निवासी बगीची प्रताप नगर के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति आकाश (23), पुत्र पूरण, निवासी बगीची प्रताप नगर का बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब 10:15 बजे आकाश अपनी पत्नी शालिनी के साथ अपनी सास शीला से मिलने कुतुब रोड, नबी करीम पहुंचा था। इसी दौरान, ई-रिक्शा में बैठी शालिनी पर आशू ने अचानक कई बार चाकू से वार कर दिया। जब आकाश ने देखा कि उसकी पत्नी पर हमला हो रहा है, तो वह उसे बचाने के लिए दौड़ा और झगड़ा शुरू हो गया। आशू ने आकाश को भी चाकू मार दिया, लेकिन आकाश ने खुद को संभालते हुए आशू को पकड़ लिया और उसी चाकू से उस पर पलटवार कर दिया।

प्रेमी के साथ लिव-इन रिलेशन में थी महिला

घटना के तुरंत बाद शालिनी का भाई रोहित दोनों (आकाश और शालिनी) को एलएचएमसी अस्पताल लेकर गया, जबकि पुलिस ने आशू को भी उसी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जांच के बाद आशू और शालिनी दोनों को मृत घोषित कर दिया और आकाश का इलाज जारी है। जांच में सामने आया कि शालिनी और आकाश की शादी हो चुकी थी। दोनों के दो बच्चे हैं और शालिनी गर्भवती भी थी। हालांकि, कुछ समय पहले शालिनी का अपने पति से विवाद हुआ था और वह आशू के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। कुछ समय पहले ही वह आकाश के साथ फिर से रहने लगी, जिससे आशू नाराज था।

प्रेमी और पति में किस बात को लेकर था विवाद

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आशू खुद को शालिनी के गर्भ में पल रहे बच्चे का पिता बता रहा था, इसी बात को लेकर दोनों पुरुषों के बीच विवाद बढ़ा हुआ था। पुलिस ने यह भी बताया कि आशू नबी करीम थाना क्षेत्र का कुख्यात था, जबकि आकाश के खिलाफ भी तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने घटनास्थल से चाकू बरामद किया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

(इनपुट - IANS)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान