दिल्ली

Delhi: करदाताओं के लिए राहत बन रही MCD की 'सुनियो' स्कीम, पांच सालों के प्रॉपर्टी टैक्स के ब्याज-जुर्माने होंगे माफ

दिल्ली नगर निगम की संपत्ति कर निपटान योजना, जो 2025-26 के लिए 1 जून से 30 सितंबर तक लागू रहेगी, करदाताओं की चिंता कम कर रही है। यह योजना उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है जिन्होंने पिछले सालों में संपत्ति कर का भुगतान नहीं किया है। इस योजना के तहत, करदाताओं को केवल चालू वित्त वर्ष और पिछले पांच वर्षों का मूल संपत्ति कर बिना किसी ब्याज या जुर्माने के जमा करना होगा, जिससे सभी पुराने बकाया राशि माफ हो जाएगी।

Image

सुनियो योजना से मिल रही करदाताओं को राहत

Delhi News: दिल्ली नगर निगम ने संपत्ति कर निपटान योजना (सुनियो) 2025-26 के तहत करदाताओं को राहत देने के उद्देश्य से एक बड़ी पहल की है। यह योजना 1 जून से शुरू होकर 30 सितंबर तक लागू है और इसका उद्देश्य उन लोगों को राहत देना है, जो बीते सालों में किसी कारणवश संपत्ति कर जमा नहीं कर पाए।

नजफगढ़ जोन के संयुक्त कर निर्धारक एवं समाहर्ता अजय कुमार ने जानकारी दी कि इस विशेष योजना के तहत करदाताओं को केवल चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 और पिछले पांच वर्षों (2020-21 से 2024-25) का मूल कर ही जमा करना होगा। इस दौरान बकाया ब्याज और जुर्माना पूरी तरह माफ कर दिया जाएगा, जिससे करदाताओं को बड़ी राहत मिल सकेगी।

इसके अलावा 30 जून 2025 तक भुगतान करने वाले करदाताओं को चालू वर्ष के कर पर 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी। निगम का मानना है कि यह योजना करदाताओं को पुराने बकायों से छुटकारा पाने और भविष्य में समय पर कर भुगतान के लिए प्रोत्साहित करेगी।

इस पहल के अंतर्गत नजफगढ़ क्षेत्र में अब तक 100 से अधिक शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कर भुगतान की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इच्छुक लोग MCD की आधिकारिक वेबसाइट www.mcdonline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article