दिल्ली

Delhi Mumbai expressway: जयपुर और अलवर का सफर होगा महंगा, यहां देखें टोल की नई दरें

Delhi Mumbai expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की टोल दरों में बढ़ोतरी हो रही है। अब जयपुर और अलवर का सफर लोगों की जेब पर भारी पड़ने वाला है। NHAI द्वारा टोल दरों में बढ़ोतरी की तैयारी कर ली गई है।

Image

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जयपुर और अलवर का सफर होगा महंगा

Photo : BCCL

Delhi Mumbai expressway: दिल्ली-मुंबई एक्स्प्रेसवे के टोल में बढ़ोतरी की जा रही है। अब जयपुर और अलवर जाने वाले लोगों का सफर भी महंगा होने वाला है। टोल प्लाजा पर दरों की बढ़ोतरी को लेकर एनएचएआई तैयार है। टोल की बढ़ी हुई दरें 1 अप्रैल से लागू हो जाएगी। इसके साथ ही एनएचएआई द्वारा सोहना हाइवे की टोल दरें भी जारी कर दी गई है। आइए आपको जयपुर और अलवर से साथ अन्य स्थानों के टोल के बारे में बताएं...

मुंबई एक्सप्रेसवे से जयपुर का सफर होगा महंगा

अगर आप जयपुर जाने की तैयारी कर रहे हैं और मुंबई एक्सप्रेसवे से जाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए टोल दरों के बारे में जानना आवश्यक है। क्योंकि 1 अप्रैल से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का सफर लोगों के लिए महंगा होने वाला है। जो यात्री गुड़गांव से राजीव चौक होते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सफर कर रहे हैं, उन्हें बड़कापारा तक 125 रुपये अधिक टोल देना होगा। जयपुर के अपने सफर के लिए उन्हें सोहना हाईवे पर बने टोल प्लाजा को पार करना होगा। वहीं बता दें कि अलग-अलग दूरी के लिए टोल दर भी अलग है।

जानकारी के अनुसार, अलीपुर से 228 किमी बड़कापार तक जाने वाले वाहनों को 500 रुपये का टोल देना होगा। ये 2.19 रुपये की औसत के अनुसार लिया जा रहा है। वहीं जयपुर से दौसा जाने वाले लोगों को भंडारराज तक 2.18 रुपये की औसत से 181 किमी के लिए 395 रुपये का टोल देना होगा। अगर आप अलवर जा रहे हैं तो 129 किमी पिनान तक आपको 290 रुपये 2.24 रुपये की औसत के अनुसार देना है। बता दें कि पहले सोहन हाईवे का एक तरफ का टोल केवल 115 रुपये था। लेकिन अब, इसे बढ़ाकर 125 रुपये कर दिया गया है।

जगह का नाम किमीऔसत टोल
अलीपुर से बड़कापारा 228 किमी 2.19 रुपये
जयपुर-दौसा से भंडरराज181 किमी 2.18 रुपये
अलवर से पिनान 129 किमी 2.24 रुपये
अलीपुर से खलीपुर 19.8 किमी 4.37 रुपये

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से अलीपुर से खलीपुर शीतल यानी अलवर जाने वाली कार, जीप और वैन को 90 से 240 रुपये तक का टोल देना होगा। हल्के वाहनों को 145 से 390 रुपये का टोल देना है, बस ट्रक को 300 से 815 का टोल और 3 एक्सएल वाहनों को 330 से 890 रुपये के टोल का भुगतान करना होगा।

खेड़कीदौला पर 5 से 10 फीसदी टोल में बढ़ोतरी

मिली जानकारी के अनुसार, खेड़कीदौला पर टोल की दरों में 5 से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। जहां पहले सिंगल जर्नी में मात्र 80 रुपये का टोल लगता था, अब वहां 85 से 90 रुपये का टोल लगेगा। इसके साथ ही आपको बता दें कि ये टोल प्लाजा अन्य टोल प्लाजा जैसा नहीं है। अन्य टोल प्लाजा में 24 घंटे के भीतर वापसी में टोल नहीं देना होता है, लेकिन इस टोल प्लाजा में आप 24 घंटे में वापसी करते हैं तब भी आपको टोल भुगतान करना होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article