Holi Metro Timing: होली पर अगर आप दिल्ली में मेट्रो का सफर करना चाह रहे हैं तो खबर आपके लिए है। त्योहार को देखते हुए लखनऊ और दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव किया गया है। होली के अवसर पर 14 मार्च को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइन पर दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो ट्रेन सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। डीएमआरसी ने कहा कि इसके बाद (दोपहर 2.30 बजे के बाद) सभी लाइन पर सामान्य सेवाएं शुरू होंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने कहा, "होली त्योहार के दिन 14 मार्च को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत सभी मेट्रो लाइन पर मेट्रो सेवाएं दोपहर 2:30 बजे तक उपलब्ध नहीं होंगी।" डीएमआरसी ने कहा कि मेट्रो सेवाएं सभी लाइन पर टर्मिनल स्टेशन से दोपहर 2:30 बजे शुरू होंगी और इसके बाद सामान्य दिन की तरह जारी रहेंगी।
लखनऊ मेट्रो की होली पर टाइमिंग
लखनऊ में 14 मार्च को होली के त्योहार पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं अपराह्न 2:30 बजे से रात 10:30 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल निगम लिमिटेड की ओर से जारी एक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गयी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल निगम लिमिटेड के जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि होली के त्योहार के दिन 14 मार्च, 2025 को मेट्रो ट्रेन सेवाएं अपराह्न 2:30 बजे से रात 10:30 बजे तक उपलब्ध होंगी। बयान के अनुसार दोनों टर्मिनलों यानी सीसीएस एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन और मुंशीपुलिया मेट्रो स्टेशन से ट्रेन सेवाएं अपराह्न 2:30 बजे शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से रात 10:30 बजे तक चलेगी।
कानपुर-आगरा मेट्रो की टाइमिंग
इसी प्रकार आगरा मेट्रो की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है। होली के त्योहार को देखते हुए दोपहर 2 बजकर 30 मिनट तक सेवाएं बंद रहेंगी। फिर ढाई बजे से देर रात तक सेवाएं जारी रहेंगी। इसी प्रकार नोएडा, कानपुर मेट्रो की भी टाइमिंग ढाई बजे से ही होगी। लिहाजा, त्योहार पर घर से निकलने से पहले टाइमिंग का खास ख्याल रखें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
