दिल्ली

Delhi Metro के इस स्टेशन को मिली नई पहचान, जानिए DMRC ने क्या दिया नाम

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jul 3, 2023, 06:19 PM IST

Delhi Metro Latest News: डीएमआरसी की ओर से इस बारे में बताया गया कि सभी आधिकारिक दस्तावेजों, साइनेज, घोषणाओं आदि में नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और धीरे-धीरे इसे बदला जाएगा।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Delhi Metro Latest News: देश की राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन मानी जाने वाली मेट्रो के एक खास स्टेशन को नई पहचान मिली है। यह स्टेशन है- हुडा सिटी सेंटर, जिसका नाम बदलकर गुरुग्राम सिटी सेंटर किया जाना था, पर डीएमआरसी ने इसमें फेरबदल करते हुए मिलेनियम सिटी सेंटर कर दिया। यानी अब इस मेट्रो स्टोशन को इसी नाम से जाना जाएगा।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से इस बारे में बताया गया कि येलो लाइन पर हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने के संबंध में पहले की घोषणा में आंशिक संशोधन करते हुए अब सक्षम अधिकारियों की ओर से स्टेशन का नाम बदलकर मिलेनियम सिटी सेंटर करने का निर्णय लिया गया है। इसके अनुसार, सभी आधिकारिक दस्तावेजों, साइनेज, घोषणाओं आदि में नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और धीरे-धीरे इसे बदला जाएगा।

dmrc tweet

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने इस बाबत ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी है।

वैसे, पहले इसका नाम बदलकर गुरुग्राम सिटी सेंटर किया जाना था। सूत्रों की ओर से इस बारे में समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा को बताया गया कि केंद्र और हरियाणा में सीएम मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से स्टेशन का नाम बदलने का अनुरोध किया गया था।

यह स्टेशन हरियाणा के गुरुग्राम में है। हुडा सिटी सेंटर दिल्ली मेट्रो का एलिवेटेड टर्मिनल स्टेशन है। 21 जून 2010 को कुतुब मीनार-हुडा सिटी सेंटर कॉरिडोर के तहत इसका उद्घाटन किया गया था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article