दिल्ली

Delhi Metro: गोल्डन लाइन प्रोजेक्ट में बड़ी सफलता, 792 मीटर लंबी सुरंग का काम पूरा

दिल्ली मेट्रो गोल्डन लाइन पर मां आनंदमाई मार्ग मेट्रो स्टेशन से तुगलकाबाद रेलवे कॉलोनी मेट्रो स्टेशन तक भूमिगत सुरंग का काम सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। एरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर के तहत तुगलकाबाद रेलवे कॉलोनी स्टेशन पर टनल बोरिंग मशीन द्वारा अहम ब्रेकथ्रू हासिल किया गया।

Image

Meta AI

Delhi Metro Golden Line: दिल्ली मेट्रो के गोल्डन लाइन कॉरिडोर पर जारी निर्माण कार्य ने अहम पड़ाव पार कर लिया है। इस मेट्रो लाइन पर मां आनंदमाई मार्ग स्टेशन से तुगलकाबाद रेलवे कॉलोनी मेट्रो स्टेशन तक भूमिगत सुरंग का काम पूरा कर लिया गया है। इस अवसर पर शनिवार को टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) का तुगलकाबाद रेलवे कॉलोनी स्टेशन पर ब्रेकथ्रू किया गया।

792 मीटर लंबी बनाई गई सुरंग

दिल्ली मेट्रो गोल्डन लाइन पर मां आनंदमाई मार्ग मेट्रो स्टेशन से तुगलकाबाद रेलवे कॉलोनी मेट्रो स्टेशन तक 792 मीटर लंबी सुरंग बनाई गई है। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को टनल बोरिंग मशीन के ब्रेकथ्रू के मौके पर दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने सुरंग निर्माण कार्य की प्रगति की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सुरंग निर्माण दिल्ली मेट्रो नेटवर्क का और अधिक विस्तार करने में सहायक होगा। मेट्रो के विस्तार से यात्रियों को बेहतर परिवहन सेवाएं मिलेंगी।

दिल्ली मेट्रो का फेज-IV प्रोजेक्ट

गोल्डन लाइन कॉरिडोर, दिल्ली मेट्रो के फेज-IV प्रोजेक्ट में शामिल है। इस मेट्रो लाइन के निर्माण से राजधानी को दक्षिणी हिस्सों जैसे तुगलकाबाद से एयरपोर्ट के नजदीकी एरोसिटी तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।। गोल्डन मेट्रो लाइन के शुरू होने से दिल्ली के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों के लाखों यात्रियों को फायदा होगा। साथ ही उन्हें ट्रैफिक से राहत और तेज़, सुगम यात्रा का ऑप्शन भी मिलेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article