दिल्ली

Delhi Fire: मयूर विहार कैफे में भीषण आग, कई दुकानें चपेट में, बाल-बाल बचे लोग

दिल्ली के मयूर बिहार कैफे में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। जिससे दूसरी दुकानें भी इसकी चपेट में आने से जलकर राख हो गई। इन दुकानों में कैफे के साथ ही स्कूल यूनिफॉर्म की भी एक दुकान शामिल थी। हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई-

Image

दिल्ली के मयूर विहार कैफे में लगी आग

Delhi Fire: दिल्ली के मयूर विहार में एक कैफे में भीषण आग लग गई। जिससे इमारत की ऊपरी मंजिलों पर स्थित कई दुकानें भी चपेट में आने से जलकर खाक हो गईं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इमारत के ग्राउंड पर बने कैफे में रविवार रात लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे पहली और दूसरी मंजिल की दुकानें भी आग की चपेट में आग गई।

रविवार रात को लगी आग

जानकारी के के अनुसार दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन, दमकल की तीन-चार गाड़ियां अब भी घटनास्थल पर हैं और ‘कूलिंग’ (आग लगने के बाद घटनास्थल को ठंडा करन‍े) की प्रक्रिया जारी है। अधिकारी ने बताया, 'हमें रविवार रात 11 बजकर 40 मिनट पर मयूर विहार फेज-दो और पॉकेट बी में एक कैफे और स्कूल की वर्दी की दुकान में आग लगने की सूचना मिली।’

मौके पर पहुंची दमकल की 25 गाड़ियां

उन्होंने आगे बताया, ‘हमने दमकल की 25 गाड़ियों को मौके पर भेजा। इमारत की छत से एक व्यक्ति को निकाला गया।’ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दो भाई अमरप्रीत सिंह और सुमनजीत सिंह रात नौ बजकर 30 मिनट पर अपनी दुकानें बंद करके घर चले गए थे। उनकी पहली और दूसरी मंजिल पर तीन दुकानें हैं।

दूसरी दुकाने भी आई चपेट में

अधिकारी ने बताया कि रात करीब 11 बजकर 30 मिनट पर उन्हें कुछ स्थानीय लोगों ने उनकी दुकानों में आग लगने की सूचना दी, जिसके बाद उन्होंने पांडव नगर थाने को सूचित किया। उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि आग भूतल स्थित कैफे में लगी और बाकी दो मंजिलों तक फैल गई। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

(इनपुट- भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article