दिल्ली

Delhi Cryptocurrency Fraud: क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश; पैसे और गाड़ियां बरामद

दिल्ली के करोलबाग में पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर 57 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों के पास से ठगी की गई राशि के 57 लाख रुपये, एक फॉर्च्यूनर कार और दो स्कूटर बरामद किए गए हैं।

Image

5 आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी (सांकेतिक तस्वीर)

Delhi News: दिल्ली के करोल बाग में नकद 57 लाख रुपये लेकर क्रिप्टोकरेंसी देने का झांसा देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस मामले में गुरुजी टूर एंड ट्रैवल्स के कार्यालय से जुड़े पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह का मुख्य साजिशकर्ता शिवम अब भी फरार है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने ठगी की गई पूरी रकम, एक फॉर्च्यूनर कार और दो स्कूटियों को जब्त कर लिया है।

पीड़ित की शिकायत पर हुई कार्रवाई

घटना की शुरुआत 30 जून को हुई, जब करोल बाग थाने में एक पीड़ित ने शिकायत दी कि उससे क्रिप्टो करेंसी में इनवेस्ट कराने के बहाने 57 लाख रुपये नकद लिए गए, लेकिन उसे किसी भी प्रकार की डिजिटल करेंसी नहीं दी गई। शिकायतकर्ता को आरोपी अजय और अनमोल ने एक ऑफिस में बुलाया, जहां शिवम और उसके सहयोगियों ने पैसे लेकर भागने की योजना बनाई थी।

पांच आरोपी गिरफ्तार

जांच की जिम्मेदारी ACP आशीष कुमार की टीम को सौंपी गई। उन्होंने, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांचों की मदद से पांच आरोपियों की पहचान कर ली। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में प्रवीण कुमार (अबोहर, पंजाब), नितिन शर्मा और राकेश कुमार दत्ता (दोनों जालंधर, पंजाब), अजय चौधरी (नोएडा) और अनमोल वधवा (पानीपत) शामिल हैं। ये सभी आरोपी दिल्ली के रैगरपुरा में किराए पर रह रहे थे और वहीं से धोखाधड़ी की योजना को अंजाम दिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने ठगी की बात कबूल की, जिसके बाद उनके ठिकाने से 57 लाख रुपये बरामद किए गए। वहीं, शिवम की तलाश अब भी जारी है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article